
पेट्रोल डीज़ल की कीमतों में ढाई रूपये की गिरावट के बाद फिर से दाम बढ़ना शुरू हो गए जिसके सम्बन्ध में दिल्ली भाजपा इकाई अरविन्द केजरीवाल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है.
भाजपा किसान मोर्चा ने सोमवार को दिल्ली में प्रदर्शन किए और पांच रुपए की कटौती करने की मांग की.
अख़बार के अनुसार मोर्चा नेता मुकेश मान का कहना है कि राज्य सरकार कीमत में कटौती का लाभ उन्हें नहीं लेने दे रही.
भारत सरकार ने दस दिन पहले तेल के दामों में ढाई रुपए प्रति लीटर तक की कटौती का ऐलान किया था. लेकिन बीते दस दिनों में रोज़ बढ़ते-बढ़ते तेल के दाम फिर वहीं पहुंच गए हैं जहां से घटे थे.





