Tuesday, February 24, 2026
spot_img
HomeUncategorizedपूर्व सांसद श्रीमती अन्नू टण्डन कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल

पूर्व सांसद श्रीमती अन्नू टण्डन कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को सन्2022 में प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ आज कांग्रेस की पूर्व सांसद श्रीमती अन्नू टण्डन कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई। उनके साथ लगभग डेढ़ सौ अन्य प्रमुख नेता कार्यकर्ता भी कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।
श्री अखिलेश यादव ने अन्नू टण्डन के समाजवादी पार्टी में शामिल होने का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने निष्ठा से उन्नाव जनपद में जनता की सेवा की है। गांव-गरीब लोग उनका नाम लेते है। वे जमीन से जुड़ी नेता है। उनके आने से समाजवादी पार्टी को और ज्यादा ताकत मिलेगी तथा इसके दूरगामी परिणाम होंगे।
श्रीमती अन्नू टण्डन के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख हैं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री अंकित परिहार, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव श्री शशांक शेखर शुक्ल, जिला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डाॅ0 सूर्य नारायण यादव, सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी श्री वीर प्रताप सिंह, शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री अमित शुक्ला, सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्री राज कुमार लोधी, महिला कांग्रेस उन्नाव की जिलाध्यक्ष डाॅ0 नेहा पाण्डेय एवं सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्री बृजपाल सिंह यादव।
श्रीमती अन्नू टण्डन ने कहा कि श्री अखिलेश यादव ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में जो काम किए हैं उससे ज्यादा करना असम्भव था। श्री यादव विजनरी, शिक्षित तथा युवा नेता है। उनमें प्रदेश को नेतृत्व देने वाले सभी गुण हैं। देश में साम्प्रदायिक ताकतों से निबटने में अखिलेश जी ही सक्षम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का कोई संगठन नहीं बचा है जिससे मैं दुःखी थी। अब लोकतंत्र बचाना और 2022 में अखिलेश जी को मुख्यमंत्री बनाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular