Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeपुलिस लाइन में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने किया सम्मानित

पुलिस लाइन में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने किया सम्मानित

JOIN US-9918956492————————————————–
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किये गये कई होनहार पुलिस अधिकारी
पुलिस लाइन में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने किया सम्मानित
वर्तमान में एस0एच0ओ0 बिल्हौर बने अशोक कुमार को “उत्कृष्ट सेवा पदक” से किया गया सम्मानित
वर्ष 1988 से पुलिस विभाग में आने के बाद हासिल किये कई शानदार मुकाम
कानपुर महानगर| (सर्वोत्तम तिवारी) गणतंत्र दिवस के अवसर पर कानपुर पुलिस लाइन में कई पुलिस अधिकारियों को भिन्न भिन्न पदकों से सम्मानित किया गया।
पुलिस लाइन में आयोजित इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सतीश महाना उपस्थित रहे। इस सम्मान समारोह में पदक माननीय मंत्री जी के हाँथों से दिया गया।
कानपुर पुलिस लाइन में कैबिनेट मंत्री द्वारा “उत्कृष्ट सेवा पदक” से जिस पुलिस अधिकारी को सम्मानित किया गया। उसकी पुलिस विभाग में सेवा की सराहनीय कार्यशैली किसी से छिपी नही है।
अशोक कुमार को सब इंपेक्टर बनाया गया। उसके बाद वह बुलंदशहर, मुरादाबाद, फतेहगढ़, घाटमपुर, बिठूर, महराजपुर, कोहना, सहित कई जगह रहे।
उत्कृष्ट सेवा पदक पाये अशोक कुमार वर्तमान में बिल्हौर एसएचओ के पद पर कार्यरत हैं।
इनके साथ साथ तेज तर्रार एस0आई0 राघवेंद्र सिंह को भी सम्मानित किया गया।
इस सम्मान समारोह के अवसर पर राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, एडीजी कानपुर, आईजी कानपुर, एसएसपी कानपुर सहित कई पुलिस अधिकारी और अन्य सम्भ्रांत लोग मौजूद रहे।
————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular