Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeपुरानी रंजिश में चली लाठियां,आधा दर्जन जख्मी

पुरानी रंजिश में चली लाठियां,आधा दर्जन जख्मी

पुरानी रंजिश में चली लाठियां,आधा दर्जन जख्मी
मोहनलालगंज।निगोहां के मीरकनगर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी जिसमे महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मोहनलालगंज भेजा व दी गयी तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।
मीरकनगर गांव के रहने वाले रामनिवास व अजमेर के बीच पिछले काफी दिनों से पुरानी रंजिश चली आ रही है गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर रामनिवास की पत्नी रामरानी व अजमेर की पत्नी रामलली के बीच कहासुनी हो गयी कहासुनी इतनी बढ़ गयी कि दोनों  पक्षों की तरफ के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने हो गए  और फिर दोंनो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने लगे। इस मारपीट में एक पक्ष  रामनिवास, रामरानी, अंशु, मंशा व दूसरे पक्ष से रामलली, व अर्पित  घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे लोगों को लेकर थाने चली आयी व घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मोहनलालगंज भेजा व दी गयी तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।
————————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular