जौनपुर: सिकरारा थाना क्षेत्र के फतेहगंज पोस्ट के साहीनपुर (पकड़ी) गांव के रहने वाले राजनाथ यादव अपनी पुत्री की चौथी लेने के लिए अपने परिवार के लोगों के साथ मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के रोहिया मधुपुर गांव में गए थे राजनाथ का परिवार पुत्री की विदाई करा कर हंसी-खुशी घर लौट रहा था कि तभी काफिले में शामिल एक बोलेरो जिसमें राजनाथ के पुत्र बैठे हुए थे किसी ट्रक से पास लेने के चक्कर में सामने से आ रही है अचानक एक गाड़ी को बचाने के लिए बोलेरो चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया जिससे बोलेरो खाई में पलट गई।

यह घटना टिकारी जमुआ मोड़ पर जौनपुर मछली शहर रोड पर हुई ।घटना लगभग रात 12:00 बजे की है, बोलेरो में सवार राजनाथ का एक पुत्र मौके पर ही दम तोड़ दिया, दो अन्य पुत्रो को जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर बनारस के लिए रेफर कर दिया गए हैं जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है वही घटना से फतेहगंज की शाहीनपुर गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है जिस पुत्री की चौथी लेने लोग गए हुए थे वह पूर्व प्रधान बनवारी की नातिन बताई जा रही है।
मृत बालक का नाम- अंश यादव पुत्र राजनाथ यादव उर्फ लाला उम्र 12 साल
घायल जिनका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है…
1.सन्तोष यादव उम्र 28
2. मुरारी यादव उम्र 14
घायल जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा…
1. प्रमोद यादव उर्फ टुनटुन उम्र 32 साल
2. सम्भल यादव उम्र 60
हल्का घायल…
1.शुभम 13 पुत्र राजनाथ यादव
2. राजनाथ का भांजा । दोनों घर आ गए।

अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





