Wednesday, April 1, 2026
spot_img
HomeMarqueeपासपोर्ट ऑफिस में कई अन्य सुविधाएं

पासपोर्ट ऑफिस में कई अन्य सुविधाएं

join us-9918956492————-
एक तरफ जहां लोगों को सुविधा देने के लिए पासपोर्ट से जुड़े नियमों में ढील दी गई है, वहीं अब लोगों को पासपोर्ट ऑफिस में कई अन्य सुविधाएं भी मिल सकेंगी। लोग जल्द ही पासपोर्ट कार्यालय में दो अन्य विभागों से जुड़ी सुविधाओं का लाभ भी ले सकेंगे। यह कदम विदेश मंत्रालय की ओर से उठाया गया है। मंत्रालय से आए निर्देशों के अनुसार, पासपोर्ट ऑफिस में एक तो पीओई (प्रोटेक्टर ऑफ इमिग्रांट्स) की शाखा खुलने जा रही है, वहीं दूसरी तरफ आईसीसीआर (इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशन) का ऑफिस भी यहां शिफ्ट होने जा रहा है। इस बाबत पासपोर्ट कार्यालय में तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। खास बात यह है कि डिपार्टमेंट्स की शिफ्टिंग संबंधी प्रक्रिया पूरी होते ही पासपोर्ट ऑफिस विदेश भवन कहलाने लगेगा।

अभी जाना पड़ता रायबरेली

वर्तमान में पीओई का ऑफिस रायबरेली में है। इसकी वजह से इस महकमे से जुड़े कार्यो को पूरा करने के लिए लोगों को रायबरेली जाना पड़ता है। इसमें काफी समय जाता है। विदेश मंत्रालय की ओर से लिए गए निर्णय के बाद अब इस महकमे की शाखा लखनऊ स्थित पासपोर्ट ऑफिस में ही मिल सकेंगी। ऐसी स्थिति में लोगों को रायबरेली जाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा।

लखनऊ में स्थित ऑफिस

आईसीसीआर की बात करें तो अभी इसका ऑफिस लखनऊ में है। अब इसे पासपोर्ट कार्यालय में शिफ्ट करने के बाबत तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस डिपार्टमेंट के यहां शिफ्ट होने से कल्चरल एक्टिविटीज के लिए विदेश जाने वाले कलाकारों को पासपोर्ट बनवाने के लिए इधर- उधर चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जल्द ही एक ही छत के नीचे सारी प्रक्रिया आसानी से पूरी हो जाएगी। जिससे साफ है कि कलाकारों का समय भी बचेगा और उन्हें सहूलियत भी होगी।

स्पेस की कोई प्रॉब्लम नहीं

गोमतीनगर स्थित पासपोर्ट ऑफिस में स्पेस की कोई समस्या नहीं है। पर्याप्त स्पेस होने से दोनों महकमों के कार्यालय यहां से संचालित हो सकेंगे। जानकारी के अनुसार, पासपोर्ट ऑफिस भवन के ऊपरी मंजिल में आईसीसीआर और पीओई से जुड़े अधिकारी बैठेंगे। हां, इतना जरूर है कि दोनों महकमों की शिफ्टिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद जवाबदेही की पूरी जिम्मेदारी रीजनल पासपोर्ट अधिकारी की रहेगी। मतलब रीजनल पासपोर्ट अधिकारी की जिम्मेदारियां और बढ़ जाएंगी।

आईसीसीआर पासपोर्ट ऑफिस में शिफ्ट होने जा रहा है, जबकि रायबरेली स्थित पीओई की शाखा भी कार्यालय में खुलने जा रही है। लोगों की सुविधा को देखते हुए ही यह कदम उठाया गया है। इस बाबत तैयारियां शुरू करा दी गई हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=WibAR5bvXQM


अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular