Wednesday, April 1, 2026
spot_img
HomeMarqueeपाकिस्तान की सरकारी वेबसाइट पर तिरंगे के साथ लिखा जन गण मन

पाकिस्तान की सरकारी वेबसाइट पर तिरंगे के साथ लिखा जन गण मन

 पढ़े पूरी खबर ——————
नई दिल्लीः भारत और पाकिस्तान के बीच केवल सीमा और क्रिकेट के मैदान पर ही तलवारे नहीं तनी रहती है.बल्कि साइबर स्पेस पर भी दोनों के बीच तनतनी दिख रही है. ताजा मामले में पाकिस्तान की सरकारी वेबसाईट को हैक कर ली गई है. समाचार एजेंसी ने ट्वीट कर इस खबर की पुष्टि की है. मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक ये वेबसाइट आज दोपहर 02.45 पर हैक हो गई थी. जिसके कुछ देर बाद इसे सही कर लिया गया था. ऐसा पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान की सरकार वेबसाइट हैक हुई है. दो महीने पहले पाकिस्तान की 30 सरकारी वेबसाइट्स हैक हुई थी.  

साइट जैसे ही ओपन की जाती है. उसमें 15 अगस्त हैप्पी इंडिपेंडेंस डे लिखा हुआ तिरंगे में बना अशोक चक्र की फोटो आती है, फोटो में शहीदे आजम भगत सिंह और महात्मा गांधी की तस्वीर बनी हुई है. साथ ही नीचे पूरा राष्ट्रगान लिखा हुआ है. एक ट्विटर यूजर ने पाकिस्तान की सरकारी वेबसाइट के हैक होने की खबर शेयर की. इस यूजर ने साइट की तस्वीर भी अपने ट्वीट के साथ शेयर की है.

मी़डिया में चल रही खबरों की मानें तो भारतीय वेबसाईट भी पाकिस्तानियों के निशाने पर रहती है. कुछ महीनों पहले पाकिस्तान के हैकरों ने भारतीय वेबसाईट भी इसी तरह हैक की थी. 

https://www.youtube.com/watch?v=w6cdBpoBLvo


डाउनलोड करें गूगल प्ले स्टोर से avadhnama news app और रहें हर खबर से अपडेट।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular