पति को पत्नी से झगड़ना महंगा पड़ा, मायके वालों ने ससुराल वालों को पीटकर किया लहूलुहान
मोहनलालगंज लखनऊ।निगोहां थाना क्षेत्र के बद्री खेडा गांव में एक पति को पत्नी से झगड़ा करना महंगा पड़ गया। पति द्वारा झगड़ा करने की सूचना पत्नी ने अपने मायके वालों को दे दी। वहीं सूचना पाकर लगभग डेढ़ दर्जन लोग शराब के नशे में बेटी की ससुराल पहुंचे जहां पति व उसके परिवारजनों सहित आधा दर्जन लोगों को लाठी डंडे व हाकी से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया जिसमें कई लोगों के सर फट गए। इस दौरान किसी ग्रामीण ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दे दी वहीं मारपीट कर रहे लोग मौके से भाग निकले पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। जहाँ से एक को बलरामपुर रेफर कर दिया।और पुलिस ने दी गयी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

दयालपुर के मजरे बद्री खेडा गांव के रहने वाले रामगोपाल की नगराम के टिकरा गांव में ससुराल है।ससुराल में दस दिन पूर्व एक विवाह समारोह था जहां उसकी पत्नी श्रीकांति विवाह में में गयी हुई थी।
रविवार को उसकी पत्नी मायके से सुसराल बद्री खेडा पहुंची जहां पति रामगोपाल और पत्नी श्रीकांति से कई दिन बाद वापस आने की बात पर झगड़ा होने लगा जिसको लेकर रविवार रात करीब 11:30 बजे पत्नी श्रीकांति ने झगड़े की सूचना अपने मायके वालों को दे दी वहीं सूचना के बाद मायके पक्ष से शानबहादुर, फूलचन्द, संदीप, नन्हकऊ, रामसुमिरन, लछमन अपने डेढ़ दर्जन साथियों के साथ चार पहिया वाहनों से शराब के नशे में धुत होकर लाठी डंडे व हाँकी से लैस होकर बद्री खेडा पहुंचे और फिर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी जिसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे हाँकी से पति व उसके परिवारजनों पर टूट पड़े जिसमें पति रामगोपाल लहुलहुआन होकर बेहोश होकर गिर पड़ा, इसके साथ ही पति पक्ष से चंदी रावत, का हाँथ टूट गया, व सियाराम, मंशाराम, शुभम, रामरानी का सर फट गया।वहीं शोरगुल सुनकर ग्रामीणों ने मारपीट की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दे दी। जिसके बाद मारपीट कर रहे लोग मौके से भाग निकले। वहीं पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मोहनलालगंज भेजा जहाँ से चंदी को बलरामपुर रेफर कर दिया। निगोहां इंस्पेक्टर चैम्पियनलाल ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से दी गयी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियो की गिरफ्तारी के लिये दबिश दी जा रही है।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट





