पंचायत ने पुलिस के सामने पति पत्नी को अलग किया
मोहनलालगंज।निगोहां थाने पर अजीबो गरीब मामला सामने आया जहां लोग सात जन्मों तक रिश्ता निभाने की बात करते वहीं एक ऐसा रिश्ता भी सामने आया कि शादी के महज 11 महीनों में ही पत्नी द्वारा पति पर भूत प्रेत का आरोप लगाकर थाने से कुछ दूरी पर पंचायत बैठाकर एक सादे कागज पर लिखा पढ़ी कर अपने संबंध तोड़ दिए । और दहेज में समान लिया दिया भी वापस कर दिए । वहीं कुछ लोगों ने बताया कि अंधविश्वास तो कुछ लोगों लड़की का कहीं और संबंध होने की आशंका जताई।निगोहां के मदाखेड़ा गांव के रहने वाले एक किसान रामआधार ने अपनी बेटी ममता का विवाह 28 अप्रैल 2017 में रायबरेली जिले के बछरावां थाना अन्तर्गत रायभान खेडा गांव के रहने वाले रजनु के बेटे मनीष के साथ किया था। लड़का मनीष पेशे से मजदूरी करता है।शादी के बाद से दोनों पति -पत्नी का रिश्ता अच्छे से चला किन्तु कुछ माह बाद दोनों में माहौल बिगड़ गया और एक दूसरे पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। जिसके बाद लड़की अपने मायके चली आयी । फिर कुछ दिन बाद लड़का पत्नी को लेने पहुंचा तो पत्नी व उसके घर वालो भेजने जाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद लड़का वापस चला आया।और फिर कुछ दिन बाद लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के को भूत प्रेत आने का आरोप लगाकर संबंध विक्षेद की चर्चा होने लगी। जिसको लेकर लड़की पक्ष के लोगों ने निगोहां थाने पर मामले की तहरीर भी दी।

जिसके बाद रविवार को थाने के पास दोनों पक्ष के लोग इखट्टा हुये और देर शाम तक पंचायत चली जिसमे लड़की और उसके परिवारजनों ने लड़के को भूत प्रेत आने का आरोप लगाकर रिश्ता तोड़ने की बात कही जिसके बाद दोनों के बीच पंचायत बैठी और जिसमे दोनो को अलग करा दिया।

राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





