Tuesday, August 5, 2025
spot_img
HomeMarquee न्याय पंचायत की राशन की दुकान के लिए चुनाव सम्पन्न     ...

 न्याय पंचायत की राशन की दुकान के लिए चुनाव सम्पन्न                              

JOIN US-9918956492—————————————————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े———————————— 
 न्याय पंचायत की राशन की दुकान के लिए चुनाव सम्पन्न                              
मोहनलालगंज।निगोहां मे सन् दो हजार पन्द्रह में बनायीं गयी नई न्याय पंचायत में होने वाले नवनिर्वाचित कोटेदारों को लेकर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कोटेदार चयन के लिए शनिवार को मतदान प्रक्रिया अपनायी गयी। जिसके लिए उन्हें चुनाव चिन्ह देकर मतदान शुरू कराया गया। जिसके तहत शनिवार को निगोहां के बघौना गांव में भी कोटेदार चुनने के लिए मतदान कराया गया।
यह मतदान पीएसी पुलिस की निगरानी में हुआ जिसमें दो प्रत्यशियों के बीच चुनाव हुआ। जिसमे गांव के सुरेन्द कुमार विजयी हुए।विकास खंड मोहनलालगंज की न्याय पंचायत लालपुर से 2015 में अलग हुई बघौना न्याय पंचायत के ग्राम प्रधान धीरेंद्र के मुताबिक उनके गांव में नये कोटेदार के चयन के लिए गांव में कई ब्लाक के अधिकारियों के साथ पिछले कई महीनों में बैठक की गई किन्तु गांव के कुछ अराजक तत्वों के विरोध व विवाद के चलते कोटेदार का चयन नही हो सका बीडीओ अजय प्रताप के मुताबिक जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कोटेदार के चयन के लिए मतदान प्रक्रिया अपनाई गई। जिसके तहत बघौना न्याय पंचायत में नामंकन प्रक्रिया के तहत कोटे के लिए गांव के सुरेंद्र कुमार, चंद्रकली, उमेश कुमार, श्रीपाल सिंह, व श्रीकेशन ने पर्चा भरा।जिसके बाद नामांकन के बाद सभी उम्मीदवारों को  चुनाव चिन्ह भी दिए गए। बघौना न्याय पंचायत में कई बार हो चुके कोटे के चयन के विवाद के चलते शनिवार को मतदान के दौरान  पीएसी बल के साथ भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात किया गया। वहीं मतदान के एक घंटे पहले ही उम्मीदवारो में गांव के उमेश कुमार, श्रीपाल व श्रीकेशन ने अपना पर्चा वापस ले लिए जिसके बाद गांव के सुरेंद्र कुमार और महिला उम्मीदवार चंद्रकली के बीच कांटे की टक्कर के साथ मतदान शुरू किया गया।जिसमे कुल 505 वोट पड़ी और 4 वोट खराब हो गयी।और सुरेंद्र कुमार ने 73 वोट से जीत हासिल की सुरेंद्र को 287 औऱ चंद्रकली को 214 वोट मिले।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट———————-
—————————————————————————————————————-
 अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular