JOIN US-9918956492—————————————————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े————————————
निगोहां के मीरखनगर की दो नहरों में बीस साल बाद आया पानी
मोहनलालगंज।निगोहां की मीरखनगर माइनर और रायबरेली रजबहा में भी बीस साल बाद पानी आने से किसानों में खुशी की लहर दौड़ी। किसानों ने कहाकि इस नहर में पानी आने से पच्चास से अधिक गांव के किसानों को गेंहू की फसल के लिये आया पानी इस समय वरदान साबित हो रहा है। वही शुक्रवार की रात को कुछ लोगो ने बीच से नहर काट दी जिसे शनिवार के दिन बंधा लगाकर पानी शुरू करा दिया है।निगोहां के मीरखनगर के ग्राम प्रधान मनीष वर्मा ने बताया कि उनके गांव से गुजरने वाली माइनर और रायबरेली रजबहा में करीब बीस साल बाद पानी आया है। जिससे करीब पच्चास से अधिक गांवो के हजारों किसानों को लाभ मिल रहा है। किसान जगदीश, सद्गुरु, राम राम आसरे, फूलचंद ने बताया कि नहर में पिछले कई सालों से पानी न आने से उन लोगो को किराये के ट्यूबेल से दूर से जीन पाइप बिछाकर खेतो में पानी लगाना पड़ता था। और इस बार गेंहू की फसल के दौरान नहर में पानी आना उनके लिए किसी सौगात से कम नही है।

शुक्रवार रात पतौना के पास कटी नहर
जेई तनवीर ने बताया कि शनिवार की रात पतौना के पास कुछ किसानों ने नहर काट दी थी। जिसके चलते शनिवार को पानी रोककर कटी नहर में बंधा लगाकर बन्द करा दिया गया है। और पानी चालू करा दिया गया है।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट———————–
——————————————————————————————————————
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|