Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeनिगोहाँ सहकारी सघं के लाटरी  के बाद सभापति बने वरूण बाजपेयी 

निगोहाँ सहकारी सघं के लाटरी  के बाद सभापति बने वरूण बाजपेयी 

निगोहाँ सहकारी सघं के लाटरी  के बाद सभापति बने वरूण बाजपेयी
निगोहाँ सहकारी सघं लिमिटेड में शनिवार को हुये चुनाव में एक मत अवैध होने के बाद हुये विवाद के बाद सोमवार को मोहनलालगंज ब्लाक कार्यालय में प्रशासन ने लाटरी के जरिये वरूण बाजपेयी को घोषित किया सभापति
मोहनलालगंज।निगोहां सहकारी संघ लिमिटेड पर शनिवार को हुए सभापति पद के चुनाव में एक वोट की मोहर चिन्ह से बाहर होने के बाद एक पक्ष द्वारा वैध व दूसरे पक्ष द्वारा अवैध घोषित करने के बाद विवाद खड़ा हो गया था।जिसके बाद मौके पर पहुचीं निगोहां पुलिस ने उमीदवारों के समर्थकों को शांत कराकर सोमवार को मोहनलालगंज ब्लाक कार्यालय में सक्षम अधिकारी की मौजूदगी में परिणाम घोषित किये जाने की बात की थी।सोमवार को स्थानीय प्रशासन के समझने के बाद दोनो पक्ष लाटरी द्वारा विजेता घोषित किये जाने पर राजी हुये जिसके बाद लाटरी में वरूण बाजपेयी विजयी घोषित होकर सभापति बने।निगोहां सहकारी संघ लिमिटेड के चुनाव में सभापति पद के लिये नवल यादव व वरुण बाजपेई अध्यक्ष पद के लिये दावा ठोका जिसके बाद शनिवार को 10 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान किया  मतों की गिनती के दौरान दोनों प्रत्याशियों को 5-5वोट मिले।लेकिन एक मत में नवल यादव के खाने से आधी मुहर का निशान बाहर देखकर वरुण पक्ष के समर्थकों उस मत को अवैध घोषित करने की मांग चुनाव अधिकारी प्रेम बाबू से की वही नवल पक्ष के लोग मत को वैध घोषित करने को लेकर भीङ गये जिसके बाद चुनाव अधिकारी ने वाट्सएप के माध्यम से उस मत को अधिकारियों को भेजा। उच्चाधिकारियों की राय के बाद दोनों प्रत्याशियों से रजिस्टर पर साइन करवाकर चुनाव अधिकारी ने लाटरी ड्रा का प्रस्ताव रखा पर इस प्रस्ताव पर दोनो पक्ष राजी नही हुए, मतों का बाकश शील कर रखा दिया।सोमवाल को मोहनलालगंज ब्लाक कार्यालय पर तहसीलदार शम्भुशरण ने दोनों उम्मीदवारो से पु:न वार्ता कर दोनो प्रत्याशियों की सहमति से लाटरी करवाई जिसमें वरुण बाजपेई सभापति पद पर विजयी घोषित हुए।समर्थको ने वरूण बाजपेयी के विजयी घोषित होने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।वही चुनाव अधिकारी प्रेम बाबू ने वरूण बाजपेयी को जीत का प्रमाण पत्र दिया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular