नशेङी युवक ने विकलांग व्यक्ति को पीटा
मोहनलालगंज ।मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के बैरीसालपुर के रानीखेङा गाँव में सङक किनारे अपने ही घर के सामने एक दिव्यागं को ट्राई-साइकिल खङा करना महंगा पङा गाँव के एक शराब के नशे में धुत दबंग युवक ने सङक किनारे ट्राईसाइकिल खङी करने पर दिव्यागं के साथी गाली-गलौज कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

पीङित ने कनकहा चौकी पहुँचकर मारपीट के आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की माँग की है।बैरीसालपुर के रानीखेङा निवासी दिव्यागं दशादीन ने बताया वो दोनो पैरो से विकलांग है उसने अपनी ट्राईसाइकिल घर के बाहर पक्की सङक के किनारे खङी कर रखी थी। रविवार की दोपहर तीन बजे के करीव गाँव के ही नशे में धुत श्री केशन घर के सामने से गुजरे ओर ट्राई-साइकिल सङक पर खङी करने को लेकर गाली-गलौज करने लगे विरोध करने पर श्री केशन ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने





