Friday, February 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeनर्सिंग स्टाफ ने किया काम बंद, स्वास्थ्य सेवाओं पर असर

नर्सिंग स्टाफ ने किया काम बंद, स्वास्थ्य सेवाओं पर असर

नर्सिंग स्टाफ ने किया काम बंद, स्वास्थ्य सेवाओं पर असर
कानपुर नगर, जीएसवीएम मेडिकल काॅलेज के एलएलआर अस्पताल में बुधवार को जूनियर रेजीडेंट तथा नर्सिंग स्टाफ के बीच चल रही तकरार के कारण आउटसोर्सिंग पर तैनात नर्सिंग स्टाफ ने काम बंर कर अपना रोष प्रकट किया तथा नारेबाजी की। एनस्थीसिया विभागध्यक्ष द्वारा किसी प्रकार उन्हे समझा-बुझाकर शांत कराया गया, तब जाकर काम दुबारा शु रू किया गया। इन सबसे कारण लगभग दो घंटे तक स्वास्थ्य सेवाये बाधित रहीं।
बुधवार को कानपुर के हैलट अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ द्वारा काम बंद किये जाने के कारण स्वास्थ सेवायें प्रभावित हुई। बताते चले कि सोमवार को जूनियर रेजीडेंट और नर्सिंग स्टाफ के बीच में विवाद हो गया था, जिस पर नर्सिंग स्टाफ ने जेआर पर मारपीट का भी आरोप लगाया था और इस घटना की प्रमुख अधीक्षक से शिकायत की थी। हलांकि बीते मंगलवार को मेडिकल काॅलेज के प्रचार्य द्वारा बैठक कर जेआर की समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन भी दिया गया था लेकिन बुधवार को एक बार फिर मामला तूल पकड गया। कल बुधवार को नर्सिंग स्टाफ ने यह आरोप लगाकर काम काज बंद कर दिया गया जेआर की ओर से नशे में धुत होकर उनके साथ मारपीट की गयी थी और अस्पतला प्रशासन को इस सम्बन्ध में शिकायत के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नही की गयी। फिलहाल मौके पर मौजूद एनस्थीसिया के विभागध्यक्ष डा0 अनिल कुमार वर्मा ने किसी प्रकार स्टाफ को समझाबुझाकर शांत कराया तब जाकर दुबारा काम शुरू हो सका। इस बीच लगभग दो घंटे तक स्वास्थ सेवाओं पर असर पडा।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular