JOIN US-9918956492—————————————————–
अलीगढ़|नगर निगम ने स्वच्छता रैकिंग का किया परिणाम घोषित। स्वच्छ अस्पताल में प्रथम स्थान वरूण ट्रामा एण्ड बर्न सेंटर। स्वच्छ व्ययसायिक एरिया में सेंटर पाइंट व्यवसायिक कम्पलैक्स प्रथम। स्वच्छ होटल में प्रथम स्थान पर सयुक्त रूप से पाॅम ट्री व आभा रेजीडेन्सी। स्वच्छ रहवासी संघ में प्रथम स्थान क्लासिक होम्स। स्वच्छ स्कूल रैकिंग में प्रथम स्थान पर दी ब्लासम स्कूल। गणतंत्र दिवस के व्यय कार्यक्रम में महापौर और नगर आयुक्त करेगें सम्मानित। गणतंत्र दिवस की तैयारियों की नगर आयुक्त ने करी समीक्षा। अधिनस्थों को व्यवस्थाआंे को कराने के सौपें दायित्व।

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं और परम्परागत रूप से सेवाभवन में आयोजित किये जाने वाले भव्य कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुये अधिनस्थों को दायित्व सौपें। समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने गत दिनों शहर में स्वच्छ भारत मिशन के मानकों को पूरा करने वाले स्कूल/हास्पिटल/रहवासी संघ/व्यवसायिक बाजार/होटल के मध्यम स्वच्छता करायी गयी रैकिंग के आधार पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान की घोषणा करते हुये अधिनस्थों गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित कराये जाने के निर्देश दिये।

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि स्वच्छ अस्पताल की रैकिंग में में वरूण ट्रामा एण्ड बर्न सेंटर को 79 अंको के साथ प्रथम स्थान, मैक्सफोर्ड हास्पिटल को 73 अंको के साथ द्वितीय स्थान तथा जीवन ज्योति हास्पिटल 69 अंको के साथ तृतीय स्थान है। उन्होनें बताया कि महानगर के व्यवसायिक एरियों की स्वच्छता रैकिंग में 100 में से 80 अंकों के साथ सेंटर पाइंट कार्मिशयल काम्पलेक्स प्रथम स्थान पर, द्वितीय स्थान पर निगहत प्लांटा सेंटर पाइंट पर 56 अंको के साथ तथा मनीष अग्रवाल रेलवे रोड अलीगढ़ 50 अंको के साथ तृतीय स्थान पर है।
श्री शर्मा ने बताया कि स्वच्छ होटल की रैंकिग में 100 अंको में से 81 अंक के साथ संयुक्त रूप से होटल पाॅम ट्री एव आभा रेजीडेन्सी प्रथम स्थान पर, 75 अंको के साथ मैलरोज इन द्वितीय स्थान व 69 अंको के साथ होटल रूबी तृतीय स्थापन पर है। उन्होनंे बताया कि स्वच्छ रहवासी संघों की रैकिंग में क्लासिक होम, मैरिस रोड प्रथम स्थान, ब्रज बिहार रेजीडेन्सी वेलफेयर द्वितीय स्थान पर जबकि संजय मैमोरियल समिति रमेश विहार कालोनी तृतीय स्थान पर है। उन्होनें बताया कि स्वच्छ स्कूलों की रैंकिग में प्रथम स्थान पर 89 अंको के साथ दी ब्लाॅसम पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान, 80 अंको के साथ एएमयू सिटी स्कूल, थ्री डाॅट स्कूल सीनियर विंग तथा सेंट फिदेलिस सीनियर सैण्डरी स्कूल द्वितीय स्थान पर आये है जबकि जाॅमिया पब्लिक स्कूल 78 अंको के साथ तृतीय स्थान पर आया है।
मीडिया प्रभारी डाॅ संजीव कुमार ने बताया कि स्वच्छता रैंकिग में चयनित प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आये स्कूल/कालेज/हास्पिटल/व्ययसायिक बाजार व रहवासी संघ को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेवाभवन में प्रातः 9 बजें आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित करते हुये प्रमाण पत्र दिये जाने का निर्णय लिया गया।
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने स्वच्छता रैकिंग में चयनित स्कूल/कालेज/हास्पिटल/व्ययसायिक बाजार व रहवासी संघ को बधाई देते हुये कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 में उनकी भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है ज्यादा से ज्यादा स्वच्छता एप डाउनलोड व फीडबैक कराये ताकि अलीगढ़ का नाम भी सर्वोच्च पायेदान पर आ सके।
बैठक में संयुक्त नगर आयुक्त शिव पूजन यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ शिव कुमार, अधिशासी अभियन्ता रमाकान्त राम मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डाॅ संजीव कुमार, लेखाधिकारी राजेश गौतम, सहायक अभियन्ता एसपी तिवारी, कर अधीक्षक सभापति यादव, प्रकाश निरीक्षक गोपाल बाबू, आईटीओ शिवकुमार सुमन, अहसन रब, ललित जौहरी|
——————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





