रुदौली । रुदौली तहासील के एक गांव में धर्म के नाम पर जमीन हड़पने का मामला प्रकाश में आया है जिसकी शिकायत पीड़ित ने डीएम से की है।यह मामला रुदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम ममरेज नगर का है जिसकी शिकायत गांव निवासी एक हाथ के विकलांग बकरीदी पुत्र मोहम्मद हनीफ ने जिलाधिकारी फैज़ाबद से की है विकलांग बकरीदी ने शिकायती पत्र में लिखा है कि मेरे मकान के सामने की सहन भूमि में काफी पहले एक पकड़िया का पेड़ लगा हुआ था जो कई वर्ष पहले सुख गया है वहां पर अब उसका नामो निशान तक नहीं रह गया है मेरी उसी सहन भूमि पर मेरे ही गांव के फूलचंद ,धर्मचंद पुत्र राम चेला, रमेश व गोपाल पुत्र हीरा लाल , विनोद व बहादुर पुत्र जयलाल आदि लोगों द्दारा उक्त भूमि पर जबरन पूजा पाठ करके कई बार कब्जा करना चाहा जिससे तंग आकर प्रार्थी ने न्यायालय श्रीमान सिविल जज बाराबंकी के यहां एक वाद प्रस्तुत किया जो विचाराधीन है जिसकी तरीख पेशी 28 जुलाई 2018को नियत है।बकरीदी ने दो मई को सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें स्थानीय पुलिस व तहसील प्रशासन द्दारा प्रार्थी से एक सुलहनामा पर जबरदस्ती अगूंठा लगवा लिया।जिसके विरुद्ध प्रार्थी ने उच्चाधिकारियों को न्याय के लिये शिकायती पत्र दिया।सात मई को उपरोक्त विपक्षी लोग काफी तादाद में इकट्ठा होकर पूजा पाठ करना चाहा तब प्रार्थी ने डायल 100 को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उल्टे प्रार्थी को ही कोतवाली रुदौली ले गई जहां प्रार्थी को ही पुलिस द्दारा काफी डराया धमकाया और परेशान किया गया ।

इसी तरह प्राथी की उसी सहन भूमि पर चौदह मई की शाम लगभग चार बजे उपरोक्त लोगों द्दारा सुअर काट दिया गया और प्रार्थी के परिजनों को डराया धमकाया गया की अगर इसकी शिकायत करोगे तो इसी तरह सबको काट देंगे। जिससे प्रार्थी व उसका पूरा परिवार डरा व सहमा हुआ है और रहना सहना दूभर हो गया है और किसी भी समय विपक्षी द्दारा कोई अप्रिय घटना को अंजाम दिया जा सकता है। एक हाथ से विकलांग बकरीदी ने जिलाधिकारी से अपनी दयनीय स्थिति को बताते हुए विपक्षीजनों का अवैध कब्जा रोके जाने व दण्डात्मक कार्यवाही की मांग की है यदि समय रहते प्रशासन द्दारा इसका निस्तारण न किया गया तो यह विवाद किसी भी समय दोनों पक्षों के बीच बढ़ सकता है।
ताहिर रिज़वी की रिपोर्ट
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





