JOIN US-9918956492———————–
उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध एक बार फिर तेजी से बढ़ता जा रहा है. आज बरेली में दो नाबालिग लड़कियों पर एसिड से हमला किया गया. दोनों लड़कियों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भरती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. कुछ ही दिनों पहले एक नाबालिग के साथ बलिया में गैंगरेप हुआ था, घटना से आहत लड़की के पिता की हार्टअटैक से मौत हो गयी थी.

लड़कियों पर एसिड अटैक हमारे देश में एक गंभीर समस्या बन चुका है. कई लड़कियां इस हमले के कारण अपनी जान गंवा चुकी हैं, पिछले दिनों जून महीने में बिहार की एक एसिड अटैक पीड़िता चंचल पासवान की मौत हो गयी, चंचल ने न्याय के लिए अपनी आवाज बुलंद की थी और अपने जैसी दूसरी लड़कियों की भी लड़ाई लड़ रहीं थीं. झारखंड की सोनाली भी एसिड अटैक की पीड़िता हैं. जब वे रात को घर की छत पर सो रहीं थीं, तो उनपर एसिड अटैक हुआ था.
———————————————————————————————————————
अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadh news सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है





