Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeदो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया खुलासा

दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया खुलासा

मथुरा। थाना गोविंद नगर क्षेत्र के अंतर्गत मसानी पेट्रोल पंप पर 6 अज्ञात लोगों द्वारा सेल्समेन के साथ की गई मारपीट का खुलासा कर गोविंद नगर पुलिस ने सफलता प्राप्त की। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पूर्व मसानी पेट्रोल पंप पर 6 अज्ञात लोग पेट्रोल लेने आए थे। वह लोग पेट्रोल पंप पर (धूम्रपान) सिगरेट पी रहे थे। इसी बाबत पेट्रोल पंप सेल्समेन ने अज्ञात लोगों से सिगरेट न पीने से मना किया। और कहा यह पेट्रोल पंप है। यहां पर सिगरेट ना पिए वरना कोई भी हादसा हो सकता है।

इतना कहना था अभियुक्त लड़ने के लिए तैयार हो गए और उन्हौने  सेल्समेन के साथ बदतमीजी और मारपीट शुरू कर दी जिसमें 2 सेल्समैन बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। यह पूरी वारदात का हवाला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। पुलिस मौके पर पहुंची और जब जांच पड़ताल की तो 6 लोग पुलिस के निशाने पर आए जिसमें पुलिस ने दो अभियुक्तों को अमित सोनी पुत्र सत्यप्रकाश निवासी मोहन नगर बिरला मंदिर, संदीप सोनी पुत्र सत्य प्रकाश सोनी निवासी मोहन नगर बिरला मंदिर मथुरा को गिरफ्तार कर लिया। SP सिटी श्रवण कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि जब यह घटना हुई थी तो पेट्रोल पंप मालिक ने मारपीट करने वाले लोगों को पहचान लिया था परंतु पुलिस से छुपाते रहे। पर पुलिस टीम ने घर देखकर अभियुक्तों की पहचान करने में जुट गई और आखिरकार दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सफलता प्राप्त की।

जिला प्रभारी शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular