Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeदेश के लिए शहीद राजा इदारत जहाँ का मना शहीदी दिवस

देश के लिए शहीद राजा इदारत जहाँ का मना शहीदी दिवस

जौनपुर: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा इदारत जहां के 161वें बलिदान दिवस पर गुरुवार को मुबारकपुर गांव स्थित उनके शहादत स्थल पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इसकी अध्यक्षता कांग्रेसी नेता इन्द्रमणि दुबे ने की। दस मई को इदारत जहां मुबारकपुर गांव के गोमती नदी तट पर बनवाई गई मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद वहां से वापस लौट गांव के बगीचे में पहुंचे।
राजा इदारत जहां के आते ही अंग्रेजों ने हमला बोल दिया। धोखे से हुए आक्रमण से राजा और सैनिक सहम गए। उन्हें चालीस सैनिकों संग बंदी बना लिया गया। तमाम धमकियों के बाद भी जब राजा इदारत जहां ने लगान देने की बात नहीं स्वीकारी तो वहीं बाग में एक आम के पेड़ की डाल से उन्हें और चालीस सैनिकों को एक साथ फांसी दे दी गई। इसी शहीद स्थल पर गुरुवार को उनके प्रपौत्र राजा अंजुम हुसैन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जया दूबे, मेवालाल यादव, महेन्द्र चतुर्वेदी, अभयराज पाल, जगदम्बा सोनी, चन्द्रेश पासवान, पन्नालाल आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।
अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular