Tuesday, April 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeदेखिये क्यों पुलिस ने मतदाताओं पर जमकर बरसाई लाठियां

देखिये क्यों पुलिस ने मतदाताओं पर जमकर बरसाई लाठियां

join us-9918956492————————————
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े—————-
लखनऊ। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के मतदान का आज तीसरा और आखिरी चरण है, आज 26 जिलों में वोटिंग हो रही है। आज यूपी के 5 नगर निगम सीटों पर भी वोट डाले जा रहे हैं, इनमें सहारनपुर, बरेली, झांसी, मुरादाबाद और फिरोजाबाद शामिल हैं, आज होने वाले मतदान में कुल 233 नगर निकायों और 4299 वार्डों में 3599 पोलिंग सेंटर और 10817 पोलिंग बूथों पर 90 हजार से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शाम  5 बजे तक चलेगा,  इसी  बीच खबर आ रही है कि बाराबंकी शरह कोतवाली के पीर वटावन के वार्ड 26 में पुलिस ने मतदाताओं पर जमकर लाठियां बरसाई और एजेंटों की कुर्सियां तोड़ डाली है  जिसके बाद जनता ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की है। दूसरी तरफ सहारनपुर के नानौता नगर पंचायत क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी वोट डालते तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जबकि  जौनपुर के दो वार्डों में करीब 500 लोगों के नाम गायब होने के बाद लोगों ने हंगामा काटा है।

आज जहां-जहां वोटिंग हो रही है वो जिले हैं चंदौली, सहारनपुर, बागपत, बुलंदशह, मुरादाबाद, संभल, बरेली, फिरोजाबाद, एटा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, महोबा, झांसी, रायबरेली, फतेहपुर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, मऊ, जौनपुर और मिर्जापुर। आपको बता दें कि नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 22 नवंबर को जबकि दूसरे चरण का मतदान 26 नवंबर को हुआ था, एक दिसंबर को मतगणना होनी है। मतदान शांतिपूर्ण हो और इसलिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। आज होने वाले मतदान में कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर है क्योंकि आज सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली में भी वोटिंग हो रही है। सोनिया के अलावा आज मिर्जापुर में केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और चंदोली में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय की भी इज्जत का प्रश्न है। 
——————————————————————————————————————-

अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular