
BSP के पूर्व संसद के बेटे की गुंडागर्दी दिल्ली के नामचीन होटल हयात के CCTV फुटेज के ज़रिये सामने आयी है. पूर्व संसद राकेश पांडे का बेटा आशीष पांडेय होटल के गेट पर सुरक्षाकर्मियों के सामने खुले आम एक कपल को पिस्तौल दिखा कर धमकियाँ दे रहा है.
आशीष पांडेय गुलाबी रंग की पेंट पहने है और तमंचा लहरा रहा है. इस के साथ एक अन्य लड़की भी है. होटल मैनेजर के द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, ये वीडियो 13 अक्टूबर की रात का है. आशीष पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.
#WATCH A man brandishes a gun outside a 5-star hotel in Delhi on October 14. A case has been registered in connection with the incident. #Delhi pic.twitter.com/G14eqVJU0U
— ANI (@ANI) October 16, 2018
आशीष पांडे का ताल्लुक पूर्वांचल के राजनीतिक परिवार से हैं. आशीष का छोटा भाई रितेश पांडे अंबेडकर नगर की जलालपुर विधानसभा सीट से BSP के विधायक हैं.
आशीष पांडे के चाचा पवन पांडे उत्तर प्रदेश बाहुबली नेताओं में गिने जाते हैं. पवन पांडे शिवसेना से विधायक रहे चुके हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में सुल्तानपुर से BSP के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े थे, लेकिन बीजेपी उम्मीदवार वरुण गांधी के हाथों हार गए थे. पवन पांडे की सुल्तानपुर से लेकर फैजाबाद तक दबंग गई चलती है.





