लखनऊ। ददाकाकोरी थाना क्षेत्र मे स्थित दुबग्गा सब्ज़ी मंडी मे शुक्रवार की सुबह एक दबंग अदरक व्यापारी ने एक सब्ज़ी विक्रेता को मोल भाव को लेकर हुई कहा सुनी के बाद इतना पीटा की उसकी अस्पताल पहुॅचते ही मौत हो गई। सब्ज़ी मंडी मे हुई हत्या जैसी सनसनी खेज़ वारदात की सूचना पाकर काकोरी पुलिस मौके पर पहुॅची और आरोपी को हिरासत मे लेकर पूछताछ शुरू कर दी। सुबह लगभग आठ बजे हुई इस घटना के बाद सब्ज़ी मंडी मे हड़कम्प मच गया घटना के बाद मंडी मे अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बम्बा सड़क गऊ घाट ठाकुरगंज मे अपनी पत्नी नसरीन 4 बेटे 2 बेटियो के साथ रहने वाले रहमत अली सब्ज़ी का कारोबार करते है। रहमत अली का 17 वर्षीय बेटा ज़ाकिर अली घांस मंडी ठाकुरगंज के पास सड़क के किनारे सब्ज़ी की दुकान लगाता था। ज़ाकिर शुक्रवार की सुबह अपनी दुकान के लिए दुबग्गा सब्ज़ी मंडी से सब्ज़ी खरीदने गया था । सुबह लगभग आठ बजे वो मंडी मे शानू की अदरक की आढ़त पर पहुॅचा और अदरक के दाम पूछे । जाकिर और शानु के बीच मोल भाव को लेकर कुछ बहंस शुरू हो गई तभी दंबग प्रवत्ति के शानू ने ज़ाकिर की पिटाई शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि शानू की दबंगई से खौफ ज़दा लोगो ने ज़ाकिर को उसके चगुल से बचाने की कोशिश करने तक की हिम्मत नही जुटाई । शानू की पिटाई से ज़ाकिर वही बेसुध होकर गिर गया । ज़ाकिर की जान पहचान के लोगो ने जब जाकिर को बेसुध पड़ा देखा तो उसके घर पर सूचना की। सूचना पाकर ज़ाकिर के परिवार के लोग दुबग्गा सब्ज़ी मंडी पहुॅचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुॅच कर घायल ज़ाकिर को ट्रामा सेन्टर मे भर्ती कराया जहा कुछ देर के इलाज के बाद डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ मलिहाबाद संतोष सिंह का कहना है कि अदरक व्यापारी शानू और जाकिर के बीच मोल भाव को लेकर बहस हुई उसी के बाद मारपीट हुई थी उन्होने बताया कि आरोपी शानू का कहना है कि बहस के बाद उसने दो तीन थप्पड़ मारे थो लेकिन उसे ये बिलकुल अन्दाज़ा नही था कि मामूली सी मारपीट मे ज़ाकिर की जान चली जाएगी।
सीओ मलिहाबाद ने बताया कि आरोपी को हिरासत मे ले लिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जवान बेटे की मौत की खबर के बाद उसके मोहल्ले मे कोहराम मच गया ज़ाकिर की माॅ अपने लाडले बेटे की मौत की खबर सुन की अपनी सुधबुध ही खो बैठी पिता रहमत अली तो जैसे अपनी बदहवास हो गए । ज़ाकिर के मोहल्ले वालो का कहना था कि ज़ाकिर खुश मिजाज़ लड़का था ।





