PANCH DEV YADAV
सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान को चिढ़ता ये गाव



जहां एक ओर भारत सरकार द्वारा सफाई अभियान चला कर सभी गांवों शहरों को स्वच्छ करने का कार्य किया जा रहा है वही विकास खण्ड मलिहाबाद के ग्राम पंचायत मीठेनगर का मजरा दुगौली गांव मे कई महीनों से ख़राब पड़े हैण्ड पंप एवं गाँवों की बजबजा रही नालियां गांव की अधिकतर नालियां टूटी पड़ी है जिसकी मरम्मत करने के लिये न तो सरकार के पास बजट है और न सफाई कर्मी के पास समय है जो नालियों को साफ कर सके। नालियों का पानी खड़ंजों पर भरा हुआ है। जिसकी सुध लेने वाला कोई नही है। घरों से निकलने वाले गंदे पानी से गांव में बीमारियां फैलने का खतरा मंडराता जा रहा है। वही पानी पीने वाले हैण्डपम्प 2 माह से खराब पड़े है जिसको अभी तक ठीक नही कराये गये हैं
कई बार ग्रामीणों ने प्रधान से इसकी सफाई कर्मचारी लापता होने की शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान को मुँह चिढ़ाता यह गांव की सुध लेने वाला कोई नही। इस संबंध में जब एडीओ पंचायत उमेश लाल श्रीवास्तव से बात की तो मामले को दिखवाने और सफाई का अश्वाशन दिया गया





