Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeतीन दिवसीय एंटरप्रेन्योरशिप अवेयरनेस कैम्प

तीन दिवसीय एंटरप्रेन्योरशिप अवेयरनेस कैम्प

लखनऊ। मोहनलालगंज में स्थित महाराणा इंस्टीट्यूट ऑफ टेकनॉलॉजी – साइंसेज के गौरा, मोहनलालगंज स्थित परिसर में तीन दिवसीय एंटरप्रेन्योरशिप अवेयरनेस कैम्प के दूसरे दिन जिला उद्योग केन्द्र के वरिष्ठ अधिकारी श्री मुकेश श्रीवास्तव ने कैम्प के प्रतिभागियों को उद्यमिता विकास की दिशा में सफलता प्राप्त करने के गुण बताये.
डा. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम टेकनिकल यूनीवर्सिटी भारत सरकार के विज्ञानं एवं तकनीकी विभाग के सहयोग से एनएसटीईबीडी के सानिध्य में सेंटर फॉर टेकनोलॉजी एंटरप्रेन्योरशिप डेवेलपमेंट ने यह कैम्प आयोजित किया। कैम्प का उद्देश्य छात्र छात्राओं को रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जागरूकता लाना है। दूसरे दिन के सत्र का शुभारम्भ संयोजक जेबी सिंह ने किया। अतिथियों का स्वागत सचिव डा. महेश गुप्ता ने किया। आयोजन के उद्देश्यों पर सीटीईडी की रोमा जायसवाल ने प्रकाश डाला। धन्यवाद सीटीईडी के निवेश सिंह ने दिया। दूसरे दिन के कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी अध्यापक. अमित शुक्ला, मैनुद्दीन अली, राजेश्वर राव, काजल सिंह, दिव्या, अश्विनी सिंह, कुलदीप श्रीवास्तव तथा साहयोगी स्टाफ अशोक दुबे, मुकेश यादव, विरेन्द्र साहू व पिंटू आदि ने दिया।
राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट 
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular