मथुरा।गोवर्धन रोड स्थित गेट बंद कॉलोनी में दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर बदमाश हजारों की चोरी कर ले गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने भी फिंगर प्रिंट लिए।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।थाना हाईवे क्षेत्र के गोवर्धन रोड स्थित श्रीजी गार्डन कॉलोनी निवासी कृष्ण गोपाल माहेश्वरी तीन दिन पूर्व मकान का ताला लगाकर अपने रिश्तेदारी में नागपुर गए थे। शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे के बाद उनके मकान पर काम करने वाली महिला सफाई करने आई तो मकान का ताला खुला मिला। चोर मकान के अंदर रखी अलमारी खोलकर उसमें रखी नगदी, जेवर आदि चोरी कर ले गए थे। प्रभारी निरीक्षक हाईवे उदयवीर मलिक ने बताया कि कितना सामान चोरी हुआ है, मकान मालिक के आने के बाद पता चलेगा।
शाहिद कुरैशी की रिपोर्ट————————————





