Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeतालाब से अवैध कब्जों को हटाने के लिये पट्टे धारकों ने लगाई...

तालाब से अवैध कब्जों को हटाने के लिये पट्टे धारकों ने लगाई एसडीएम से गुहार

तालाब से अवैध कब्जों को हटाने के लिये पट्टेधारकों ने लगाई एसडीएम से गुहार
55 बीघा तालाब पर दबंगों के कब्जे, 2016 में आवंटित हुए थे पात्रों को पट्टे
मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज के मितौली आदमपर गांव में स्थित 55 बीघा तालों में पात्रों को सरकार द्वारा पट्टे दिये गये लेकिन पात्रों केवल कागजों पर पट्टे मिली। वर्ष 2016 में दिये गये पट्टो पर पात्रों को अभी तक कब्जा नहीं मिल पा रहा है। जिसको लेकर दर्जनभर से अधिक पट्टेधाराको ने एसडीएम से तालाबों को दबंग अवैध कब्जेदारों से मुक्त करकर पात्रों को दिये जाने की गुहार लगाई।
मोहनलालगंज के मितौली आदमपर गांव में 55 बीघा तालाब के भूमि पर दबंगों का अवैध कब्जा है। जिससे पात्रों की रोजी रोटी में भारी दिक्कते आ रही है। पात्र पट्टाधारकों ने उपजिलाधिकारी संतोष सिंह अवैध कब्जोंदारों से तालाबों को मुक्तकरा कर पात्रों को दिये जाने की मांग की है। जिसमें गाटा संख्या 162 में लगभग 55 बीघा के तालाब पर लोगों को शासन द्वारा 2016 में पट्टे आवंटित किये गये थे। पट्टाधारकों को 2016 से 2016 तक पट्टे तो आवंटित किये गये लेकिन उन्हें कब्जा नहीं दिया गया। जिसके बादले में पात्रों से 1,17,590 की लगान, 15 हजार का स्टाम्प तथा 35 हजार की एनएससी जमानत के तौर पर ली गयी लेकिन कब्जा नहीं दिया गया। अब पात्रों का कहना है कि इतना लगाने वहां कहां से देंगे जब उनकी आय को कोई साध ही नहीं है। क्योकि उन्हें पट्टे तो दिये गये लेकिन कब्जा आज तक नहीं मिला। जिसको लेकिन दर्जनभर से अधिक पात्रों ने एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर तालाब को अवैध कब्जेदारों से मुक्तकराकर पात्रों को दिये जाने की मांग की है।
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular