JOIN US-9918956492——————————————————
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े————————————–
बेनीगंज में तालाब की खुदाई में मिली प्राचीन दीवार मिली,बीडीओ ने जिलाधिकारी को भेजी रिपोर्ट

मोहनलालगंज।निगोहां के अकबरपुर बेनीगंज गांव में मनरेगा के तहत तालाब खोदाई के शनिवार को भी तालाब के दूसरी तरफ भी प्राचीन दीवार मिली।जिसको लेकर खंड विकास अधिकारी ने जिलाधिकारी को पूरे मामले की रिपोर्ट भेजी है।विकास खण्ड ग्राम पंचायत अकबरपुर बेनीगंज में मनरेगा के तहत गांव बाहर स्थित बकिया के तालाब में तीन लाख की लागत से चले रही खुदाई के काम के दौरान शनिवार को खुदाई के दौरान लगे मजदूरों ने खुदाई के समय नई दीवार मिलने पर ग्राम प्रधान पति विनोद कश्यप को दी जिसके बाद विनोद ने इसकी जानकारी खंड विकास कार्यलय पर दी जिसके बाद खण्ड विकास कार्यलय से कुछ कर्मचारी आये और इसकी जानकारी बीडीओ मोहनलालगंज को दी। वही इसकी पूरी जानकारी जिलाधिकारी को दी गयी है।
रोज आ रहे सैकड़ो लोग
तालाब में काम कर रहे मजदुरो ने बताया कि प्राचीन दीवाल मिलने की खबर के बाद से रोजाना यहां पर आसपास के गांव के ग्रामीण तालाब पर आकर मिली दीवार को देखने आते रहते है।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट————————
——————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|