Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurतबादले की मांग पर अड़े अधिवक्ताओं की हड़ताल चौथे दिन भी जारी

तबादले की मांग पर अड़े अधिवक्ताओं की हड़ताल चौथे दिन भी जारी

मौदहा। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं की हड़ताल गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रही, जिससे न्यायिक कार्य पूरी तरह प्रभावित रहे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रखा।

ज्ञात हो कि 2 अप्रैल को अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह और उनके पेशकार के खिलाफ तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की थी। अधिवक्ताओं का आरोप है कि उपजिलाधिकारी द्वारा वरिष्ठ वकीलों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे उनमें आक्रोश व्याप्त है।

इसी के विरोध में अधिवक्ता पिछले चार दिनों से न्यायिक कार्यों से विरत हैं और धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया है कि जब तक उपजिलाधिकारी और उनके पेशकार का तबादला नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। लगातार जारी विरोध-प्रदर्शन के चलते तहसील परिसर में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular