ढोंगी बाबा नुक्कड़ नाटक का किया आयोजन
प्राथमिक विद्यालय भौसिया हाता एवं प्राथमिक विद्यालय कन्याचुन्नी दो द्वारा विदाई समारोह एवं नुक्कड़ नाटक ढोंगी बाबा का मंचन सफलतापूर्वक किया गया। विदाई समारोह में कक्षा 5 के सभी छात्र-छात्राओं को स्टील के लंच बॉक्स देकर सम्मानित किया गया। छात्र छात्राओं ने आम जनता को जागरुक करने के उद्देश से नुक्कड़ नाटक ढोंगी बाबा का मंचन किया। नाटक के माध्यम से सभी छात्रों ने संदेश दिया कि कभी किसी भी ढोंगी बाबा ढोंगी मौलवी के चक्कर में ना पड़ें और अपने सम्मान इज्जत धन की रक्षा करें।

अश्वनी दीक्षित ने कहा कि सभी बच्चे जो कक्षा पांच उत्तीर्ण कर ले। आगे पढ़ाई जारी रखते हुए अन्य विद्यालयों में जाकर शिक्षा जरूर बात करें शिक्षित बने आत्मनिर्भर बने अपने माता पिता गुरु का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अश्वनी दीक्षित, शरद सोनकर, शहनवाज, पियूश शुक्ला, विशाल यादव, प्रेम शुक्ला, आदि लोग मौजूद रहे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





