Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeडॉ. भीमराव अम्बेडकर को बौद्ध दीक्षा देने वाले बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद का...

डॉ. भीमराव अम्बेडकर को बौद्ध दीक्षा देने वाले बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद का निधन

join us-9918956492———————————————-
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े————————— 
डॉ. भीमराव अम्बेडकर को बौद्ध दीक्षा देने वाले बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद के निधन के बाद शनिवार को उनकी परिनिर्वाण यात्रा निकाली गयी। आपको बता दें कि परिनिर्वाण यात्रा राजधानी लखनऊ स्थित रिसालदार पार्क बौद्ध विहार से श्रावस्ती तक होगी और रविवार को दोपहर 1 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। आपको बता दें कि लंबे समय से बीमार चल रहे बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद का 30 नवम्बर को किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान अंतिम साँस ली थी।
बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद की परिनिर्वाण यात्रा लखनऊ के रिसालदार पार्क से सुबह 9 बजे निकाली गयी और सुबह 10 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर महासभा में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर उनके पार्थिव शरीर को जाया गया, और वहां श्रधांजलि अर्पित करने के बाद हज़रतगंज स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा होते हुए सामाजिक परिवर्तन स्थल पर ख़त्म हुयी। सामाजिक परिवर्तन स्थल से श्रावस्ती के लिए प्रस्थान किया गया। श्रावस्ती पहुंचकर 17 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जायेगा। वहीं परिनिर्वाण यात्रा में उनके देश-विदेश से हज़ारों अनुयायी शामिल रहे। आपको बता दें कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर को बौद्ध दीक्षा देने वाले 90 वर्षीय बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद लंबे समय से बीमार चल रहे थे और 30 नवम्बर को केजीएमसी में इलाज के दौरान निधन हो गया था।
सतीश संगम की रिपोर्ट—————–
——————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular