लखनऊ। गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में ऑक्सीजन काण्ड के बाद बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आये डॉ कफील ने भाई पर हुए हमले को लेकर पत्रकारों के साथ बातचीत की।

10 जून को डॉ कफील के भाई कासिफ जमील को लगी थी गोली।बीआरडी ऑक्सीजन काण्ड के बाद चर्चा में आये डॉ. कफील खान के भाई कासिफ जमील पर 10 जून को जानलेवा हमला हुआ था।

डॉ कफील ने बताया कि गोरखनाथ मंदिर से सिर्फ 500 मीटर दूरी पर मेरे भाई के ऊपर हमला किया गया था। जिसपे पुलिस ने कहा था कि 48 घंटे में पकड़ लेंगे मगर ऐसा कुछ नही हुआ। आज 6 दिन से ज्यादा हो गया लेकिन पुलिस ने किसी को नही पकड़ा।

आगे कहा कि जो पुलिस वाले जांच कर रहे है वही हमलावरों के साथ मिले हुए हैं। 2 हमलावरों ने उनकी पीठ पर एक गोली मारी, दोनो हमलावर स्कूटी सवार थे। जो स्कूटी चला रहा था उसने हेलमेट पहने था और दूसरे ने गमछा लपेटा था मगर मेरा भाई उसे आंखों से पहचान सकता है।
उन्हीने आगे कहा कि co प्रवीण सिंह ने कहा पहले मेडिको लीगल होगा फिर एम्बुलेंस में लाद कर हम सरकारी अस्पताल पहुंचे जहां मेडिको लीगल के लिए 1 घंटा लगा, जिसके बाद co ने बोला कि मैं यहां के मेडिकल से सेटिस्फाई नही हूँ मेडिकल कॉलेज चलना पड़ेगा मैं अपने भाई को लेकर वहां से अस्पताल के लिए भागा पुलिस को बिना बताए।