डीसीएम में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर,चालक की मौत
मोहनलालगंज कस्बे में हाइवे पर खराब हुयी मदर डेरी दूध लदी डीसीएम में ट्रक ने मारी टक्कर,खराब डीसीएम बना रहे चालक के ऊपर पलटी डीसीएम ,मौत

मोहनलालगंज।मोहनलालगंज कस्बे में सोमवार की देर रात मदर डेरी दूध लदी हाइवे पर खराब खङी डीसीएम में पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।डीसीएम में टक्कर लगते ही वो पलट गयी ओर उसमें दबकर डीसीएम बना रहे चालक की दबकर दर्दनाक मौत हो गयी।सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने क्रेन मगाँकर गाङी को हटवाकर उसमें दबे चालक के शव को बाहर निकलवाने के बाद मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड के जानकीपुरम पते पर पुलिस को भेजकर पत्नी को सूचना दी।सूचना के बाद सीएचसी पहुँची पत्नी ने मृतक की शिनाख्त पति के रूप में की।जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनपुरी जनपद निवासी अमित मिश्रा(32वर्ष)लखन ऊ के जानकीपुरम में पत्नी रेखा मिश्रा व पाँच साल के बेटे शिव मिश्रा के साथ रहते है।अमित मिश्रा ट्रासपोर्ट का काम करते थे उन्होने अपनी डीसीएम यूपी35एच8086 को मदर डेयरी कम्पनी में दूध की सप्लाई में लगा रखी थी।पत्नी नें बताया सोमवार की ड्राईवर के ना आने पर खुद डीसीएम चलाकर कम्पनी से दूध लादकर रायबरेली जनपद के लालगंज गये थे देर रात वापस आते समय मोहनलालगंज में हाइवे पर डीसीएम खराब हो गयी उसे बना ही रहे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार में आये ट्रक ने डीसीएम ने टक्कर मार टक्कर लगते ही दुध के पैकेट रखी डीसीएम हाइवे पर ही अमित मिश्रा के ऊपर पलट गयी।सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने क्रेन मगँवाकर डीसीएम के नीचे बुरी तरह फँसे मालिक अमित मिश्रा को बाहर निकलकर सीएचसी पहुँचाया जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।वही इस्पेक्टंर ने बताया मृतक के पास तलाशी लेने पर आधार कार्ड व बीस हजार रूपये मिले आधार कार्ड में जानकीपुरम पता देखकर वहा की पुलिस से सम्पर्क कर मृतक के घर भेजकर पत्नी को दुर्घटना के बारे में बताया।जिसके बाद मृतक की पत्नी पङोसियों के साथ सीएचसी पहुँचकर पति का शव देख बिलख पङी ओर अपने मासूम बेटे को गले से लगाकर दहाङे मार कर रोने लगी।वही मृतक की पत्नी ने घटना की सूचना फोन से अपने बरेली जनपद में कानूनगो के पद पर तैनात ससुर को दी।वही पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेज दिया है।पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे मे ले लिया है|

राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





