BRIJENDRA BAHADUR MAURYA ———
डीजीपी को लेकर कवायद शुरू

लखनऊ:-यूपी में नए डीजीपी को लेकर कवायद शुरू हो गई । इस रेस में बिहार के रहने वाले दो आईपीएस अधिकारीयों के नाम सबसे आगे हैं । मौजूदा डीजीपी सुलखान सिंह इसी माह के अंत में रिटायर हो रहे हैं । ऐसे में अगला डीजीपी कौन होगा इसको लेकर चर्चाएं, पुलिस और गृह विभाग में शुरू हो चुकी है । अगर सूत्रों की मानें तो यूपी पुलिस के नए मुखिया की कमान प्रतिन्युक्ति पर गए किसी आईपीएस अधिकारी को दी जा सकती है । इसमें सबसे पहला नाम बीएसएफ के एडीजी रजनीकांत मिश्रा का है । इसके अलावा सीआईएसएफ में डीजी ओम प्रकाश का नाम भी चर्चा में है. दोनों ही आईपीएस बिहार के रहने वाले हैं । 1984 बैच के आईपीएस रजनीकांत मिश्रा और 1983 बैच के आईपीएस ओम प्रकाश की गिनती तेज-तर्रार अफसरों में होती है । रजनीकांत मिश्रा का नाम पहले भी चर्चा में चला था, लेकिन वरिष्ठता के आधार पर सुलखान सिंह को डीजीपी बनाया गया था । फिलहाल अब रजनीकांत मिश्रा का दावा सबसे मजबूत माना जा रहा है ।
https://www.youtube.com/watch?v=WibAR5bvXQM





