Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeडा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर राज्यपाल एवं मुख्य मंत्री...

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर राज्यपाल एवं मुख्य मंत्री ने अर्पित की पुष्पाजंलि

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर राज्यपाल एवं मुख्य मंत्री ने अर्पित की पुष्पाजंलिलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर पुष्पाजंलि कार्यक्रम डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल पार्क रोड पर हुआ। पुष्पाजंलि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्र्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की।


राज्यपाल राम नाईक ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज अमर शहीद डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस है। सभी कार्यकर्ताओं को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के महान बलिदान एवं उनके द्वारा राष्ट्रहित में किये हुये कार्याे को याद दिलाया हम सबको उनके बताये हुये मार्ग को अपनाना चाहिए। एक देश में दो प्रधान दो विधान दो निशान नही चलने देने का नारा देकर वे कश्मीर गये जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और आज के दिन रहस्मय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गयी थी।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मुकेश शर्मा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेश तिवारी, उ.प्र. सरकार के मंत्री बृजेश पाठक, डा. रीता बहुगुणा जोशी, स्वाती सिंह, डा. महेन्द्र सिंह, महापौर संयुक्ता भाटिया, राज्य सभा सदस्य अशोक बाजपेयी, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, पुष्कर शुक्ला, रामऔतार कनौजिया, पूर्व नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह, नगर उपाध्यक्ष सुनील यादव गुड्डू, शिवशंकर शर्मा, अनुराग मिश्रा अन्नू, नगर मंत्री जया शुक्ला, पार्षद सुशील तिवारी पम्मी, मण्डल अध्यक्ष विनायक पाण्डेय, कैलाश गुप्ता, डा.यू.एन. पाण्डेय, दीपू जायसवाल,  सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पाजंलि अर्पित की।


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular