Monday, April 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeडाला चालक ने की खुदकुशी ,दरवाजा तोड़ शव निकला

डाला चालक ने की खुदकुशी ,दरवाजा तोड़ शव निकला

निगोहा में डाला चालक ने खुदकुशी दरवाजा तोड़ शव निकला
मोहनलालगंज।निगोहां के बैरी मंगटाईया गांव में एक डाला चालक ने डिप्रेशन में आकर घर के कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे के हुक से रस्सी के सहारे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवारजनों ने देखा तो निगोहां पुलिस को सूचना दी को मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे को तोड़ा और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
परिवारजनों का कहना है कि उनका लड़का पिछले दस दिनों से काफी चिंतित रहता था।निगोहा के बैरी मंगटाईया गांव के रहने वाले भूंसा व्यवसायी  बच्चूलाल का 21 वर्षीय बेटा ज्ञानेंद्र साहू जो  डाला चलाता था। पिता ने बताया कि उनका बेटा बुधवार देर शाम ज्ञानेंद्र  घर पर अकेला था। तभी इस दौरान ज्ञानेंद्र घर के कमरे में पंखे के हुक से नारियल की रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता बच्चूलाल ने बताया जब वह घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा बंद पाया जिसके बाद निगोहां पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि उनके बेटे की लाश पंखे के हुक से लटक रही थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया पिता ने बताया कि उनका बेटा काफी दिनों से उदास रहता था। और गुरुवार को आत्महत्या कर ली।
राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट 
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular