Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeट्रेन से गिरकर युवक की मौत,जंघई पुलिस ने शव को लिया क़ब्ज़े...

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत,जंघई पुलिस ने शव को लिया क़ब्ज़े में

ट्रेन से गिर कर युवक की मौत। जंघई पुलिस नें शव को लिया क़ब्ज़े में।
जौनपुर/मीरगंज मीरगंज क्षेत्र के रेलवे स्टेशन जंघई से वाराणसी रेल मार्ग पर स्थित सरैया रेलवे क्रासिंग के पास किसी ट्रेन से गिरकर एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसके मोबाइल से फोन करने पर पता चला कि मृतक का नाम बजरंगी है और वह मऊ जिले का निवासी था। पुलिस के मुताबिक मृतक बजरंगी मऊ से इलाहाबाद जा रहा था।
इलाहाबाद में वह लेबर कांट्रेक्टर का काम करता था। सूचना पाकर इलाहाबाद जिले की सरायममरेज थाना क्षेत्र स्थित जंघई बाजार पुलिस चौकी ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। इस सम्बन्ध में चौकी प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि फोन से सूचना मृतक के परिजनों को दे दिया गया है। मऊ से उसके परिजन मौके पर आ रहे है।
अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular