JOIN US-9918956492——————————————————
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े————————————-
मोहनलालगंज मे ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के विकास खंड कार्यालय के के सामने स्थित रेलवे क्रासिंग के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गयी।

राहगीरो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के अतरौली जाने वाली सड़क पर स्थित रेलवे क्रासिंग के सौ मीटर की दूरी पर शुक्रवार की सुबह लगभग दस बजे के करीब मजदूर युवक की ट्रेन की चपेट मे आकर मौत हो गयी। मृतक मजदूर की पहचान मोहित उम्र 40 वर्ष जोगीपुर बहीगवां जिला अंबेडकर नगर के रूप मे हुयी है। मृतक युवक पुट्टी का काम करने वाला मजदूर था। जो की काम के सिलसिले में दो दिन पूर्व अपने ग्रह जनपद से मोहनलालगंज आया था और वहीं पास में एक बिल्डिंग में पुट्टी का काम कर रहा था। आज सुबह मोहनलालगंज में ज्योति नगर मोड के सामने एक ट्रेन से टकरा जाने से उसकी मौत हो गयी। शव की पहचान उसके भाई सुनील कुमार ने की। घटना की बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर शव की पहचान मोहित के रूप में करके शव का पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट——————————–
——————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





