ट्रक लूटेरो के एक गिरोह का पर्दाफाश -चार अभियुक्त गिरफ्तार
लखनऊ।गोसाईगंज पुलिस ने दूसरे राज्यो से आने जाने वाले ट्रक लूटेरो के एक गिरोह है फर्दाफ़ास किया गया है।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गौरव ग्रोवर ने बताया कि पकड़े गए ट्रक लूटेरे हाइवे पर लूट की घटना को अंजाम देते थे ।
पकड़े गए लूटेरे फतेह अली पुत्र फरमान निवासी लखनऊ,वसीम अली पुत्र शफी निवासी लखनऊ,शहजादा अली पुत्र निवासी लखनऊ शाहजान,सलीम अली पुत्र मुनव्वर निवासी लखनऊ है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गौरव ग्रोवर ने बताया कि ये सभी लुटेरे दूसरे राज्यो से आने वाले ट्रक चालकों को गुमराह करटे थे ट्रक चालकों से कहते थे कि आगे आरटीओ चेकिंग चल रही है पुलिस चेकिंग चल रही है।तो ट्रक चालक एक गिरोह की बात मान लेते थे बात मानने का एक कारण इन सब की भेषभूसा ट्रक चालकों वाली ही रहती थी और लूट में ये गिराय पर ली गई डिसियम का प्रयोग करते थे sp गौरव ग्रोवर ने बताया कि कल भी इस गिरोह के द्वारा एक घटना को अंजाम दिया गया था जिसमे इनके द्वारा 12000 रु की लूट की गई थी इनके पास से लूट की रकम में से 10500 रु बरामद किए गए और 1500 रु खर्च करने की बात कही गई।व लूट में प्रयुक्त डिसियम भी बरामद हुई।वही लूट की घटनाओं को लेकर डिसियम की मालिक से भी पूछताछ की जा रही है अगर डिसियम मालिक की कोई भूमिका मिलती है उसके ऊपर भी कार्यवाही की जाएगी साथ ही अन्य जनपदों व राज्यो से भी जानकारी एकत्रित की जा रही है कि इनके ऊपर कोई आपराधिक मामला दर्ज है या किसी लूट की घटना में शामिल रहे है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों से जब लूट कैसे करते थे पूछताछ की गई तो अभियुक्तों ने बताया कि वह दूसरे राज्यो से आने वाले ट्रक चालको को गुमराह करके या उन्हें नशीला पदार्थ सुंघा कर उन्हें लूट कर फरार हो जाते थे पकड़े गए अपराधियो ने अपने गैंग का नाम ईरानी गैंग बताया है।





