
खबरों के मुताबिक नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कल मोतियाबिन्द रोगियों के ऑपरेशन किए गए. क्षेत्र के 32 मोतियाबिंद रोगियों का टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन को दौरान मरीजों को भीषण ठंड में जमीन पर लिटा दिया गया. ऑपरेशन के वक्त कस्बे में ना तो लाइट थी और ना ही जेनरेटर का प्रबंध किया गया था.
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि घटना की जांच हो रही है. जिस संस्था की कमी सामने आई है, उसे ब्लैक लिस्ट किया जाएगा. प्रसाद ने बताया कि प्रभारी जिलाधिकारी ने भी इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं.
https://www.youtube.com/watch?v=eBIyfSqbc0o





