टैलेंट के साथ सामान्य ज्ञान भी होना है ज़रूरी
सामान्य ज्ञान की आज है अधिक आवश्यकता
स्पॉटलाइट मल्टी फेरियस एन्ड कल्चरल सोसाइटी ने किया इंटेलीजेंट डांसर ऑफ लखनऊ का आयोजन

लखनऊ।राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित उत्तर प्रदेश उर्दू एकेडमी के ऑडिटोरियम में स्पॉटलाइट मल्टीप्लेयरयस एंड कल्चरल सोसाइटी ने गुरुवार को इंटेलिजेंट डांसर ऑफ लखनऊ का आयोजन किया इस इवेंट की खास बात यह थी कि इस इवेंट में बच्चों ने नृत्य के साथ साथ अपने सामान्य ज्ञान का भी परिचय दिया।

आमतौर पर बच्चे सिर्फ ऐसे इवेंट में जीतने के लिए भाग लेते है लेकिन इस इवेंट की खास बात यह थी कि यहां बच्चो को अपना सामान्य ज्ञान तेज़ करने की भी प्रेरणा मिली। इंटेलिजेंट डांसर ऑफ लखनऊ सीज़न फर्स्ट में दो कटेगरी जिसमे पहली कटेगरी 5 से 9 वर्ष तक के बच्चो की थी और दूसरी 10 से 15 वर्ष के बच्चे के लिए।

पहली कैटेगरी में अनन्या द्विवेदी विनर घोषित हुई उनके साथ ही अदिति सिंह बिष्ट फर्स्ट रनर एवं सेकंड रनर अप के रूप में पर्णिका श्रीवास्तव विजयी रही।कटेगरी b में रूबल जैन ने जीत हासिल की एव अदिति जैसवाल रनर अप फर्स्ट रहे एवं मोना जैसवार रनर अप सेकंड रहे।

कार्यक्रम की संयोजिका अंजलि पांडेय का कहना है कि इस प्रकार के सामान्य ज्ञान एवं टैलेंट से जुड़ी कार्यक्रम वो लाती रहेंगी ।कार्यक्रम का मुख उद्देश्य बच्चो में सामान्य ज्ञान के प्रति आकर्षण करना है।मुख्य अतिथि के रूप में डॉ हरिओम सचिव सामान्य प्रशासन,यूपी के सूचना आयुक्त हाफ़िज़ उस्मान एवं राजधानी की मेयर संयुक्ता भाटिया एवं महंत देव्यागिरी मौजूद रहीं ।इसके साथ ही विशेष अतिथियों में डॉ ज्योति मल्होत्रा,समाजसेवी दीपक महाजन,समाज सेविका ओम कुमारी,पर्यावरण प्रेमी विनोद सिंह,वक़ार रिज़वी जी,समाज सेविका वर्षा वर्मा एवं सोनी वर्मा मौजूद रही।





