Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल के अवसर कर कोतवाल गेट पर...

ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल के अवसर कर कोतवाल गेट पर आयोजित हुआ विशाल भंडारा

ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल के अवसर कर कोतवाल गेट पर आयोजित हुआ विशाल भंडारा
रुदौली(फ़ैज़ाबाद)ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल के अवसर पर कोतवाल रूदौली की अगुवाई में आयोजित भंडारे में भक्तों की काफी भीड़ उमड़ी।
जानकारी के अनुसार आज ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल के अवसर पर कोतवाल जयवीर सिंह की अगुवाई में कोतवाली गेट पर आयोजित विशाल भण्डारे में भक्तों की काफी भीड़ उमड़ी।इस भण्डारे में आसपास व् दूरदराज के भक्तों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।बता दें कि कोतवाल रूदौली ने इससे पहले लगभग डेढ़ माह पूर्व कोतवाली गेट पर ही जल पियाऊ आरम्भ कराया था जो अबतक अनवरत जारी है जिसकी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने भी प्रशंशा की थी वहीँ इस पुनीत कार्य की भी क्षेत्र में भूरि भूरि प्रशंशा हो रही है।इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरिक्षक शमशाद अली, चौकी इंचार्ज किला सुधांशु रंजन,चौकी इंचार्ज नया गंज आर सी यादव,चौकी इंचार्ज भेलसर विनोद सिंह,चौकी इंचार्ज शुजा गंज राजेश मिश्रा,उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह,राम खिलाडी,रणजीत सिंह,पवन राठौर,ग़ुलाम रसूल,अनिल कुमार,सुजीत मौर्या सहित समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
सभासद ने भी आयोजित किया भण्डारा
जेष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल के अवसर पर आज अपराहन 2:00 बजे से प्रभु की इच्छा तक मंगल बाजार चौराहे पर एक भव्य भंडारे का आयोजन नगर पालिका परिषद रूदौली के पूरे रसूल बख्श वार्ड के सभासद कुलदीप सोनकर
एवं उनके इष्ट मित्रों द्वारा
भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमे भी काफी तादाद में भक्तों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।इस कार्यक्रम की जानकारी भाजपा नेता सचिन कसौधन ने दी है।
ताहिर रिज़वी की रिपोर्ट 
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular