Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeजिसके लिए बड़े अरमानों शादी का लाल जोड़ा खरीदा,अब सफेद कफ़न

जिसके लिए बड़े अरमानों शादी का लाल जोड़ा खरीदा,अब सफेद कफ़न

जिसके लिए बड़े अरमानों शादी का लाल जोड़ा खरीदा,अब सफेद कफ़न
मोहनलालगंज। निगोहा थाना क्षेत्र के  खुदी खेड़ा गांव में चार दिन पहले अपनी बहन की ढोली विदा करने वाले भाई के पास अचानक शनिवार को एक फोन आया किया उसकी बहन की करंट लगने से मौत हो गयी यह सुनकर भाई बदहवास हो गया। बाद मे घर के लोगो ने फोन लगाकर बात की तो भी जवाब मिला की करंट लगने से मौत हो गयी जिसके बाद घर वाले दिल्ली के लिये रवाना हो गये। जहां शव देखने के बाद पहुंचे परिजनो ने घटना को संदिग्ध बताते हुए ससुराल वालों पर आरोप लगाया है। और पीएम  रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की बात कह रहे  है।
निगोहां खुद्दी खेडा के सुधीर द्धिवेदी ने अपनी बहन सौम्या की शादी इसी महीने की 18 तारीख को निगोहां के लालपुर एक स्थिति लान से बडी धूमघाम से पालम एयरपोर्ट द्धारिका कालोनी दिल्ली की एक निजी कम्पनी मे काम करने वाले उपेन्द्र से की थी। और 19 फरवरी को बडी ही धूमधाम से विदाकर दिया था। जिसके बाद 24 फरवरी शनिवार की सुबह अचानक भाई को फोन पर सूचना मिली कि आपकी बहन की करंट लगने से मौत हो गयी है। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया वही इसकी सूचना पाकर भाई अपने रिस्तेदारो के साथ दिल्ली के लिये रवाना हो गया।
मां बाप न होने के बावजूद सभी ने धूमधाम से की शादी———-
करीबी रिस्तेदार विजयकान्त ने बताया कि सौम्या के मा बाप की मौत कुछ साल पहले हो गयी थी। जिसके बाद भाई सुधीर अपनी बहन का ख्याल रखता था और उसकी शादी के नाम पर मदद के लिये बहनोई राम त्रिपाठी सहित कई रिस्तेदारो ने मदद कर लालपुर के एक लान से शादी बडी धूमधाम से की विजयकान्त ने बताया की शादी के समय खर्चा जो तय हुआ था वो सिर्फ तीन लाख पर इतने लोग मदद को आ गये कि शादी मे दस लाख रूपये खर्च हुये। और भाई ने बडी धूमधाम से अपनी बहन को 19 फरवरी को विदा किया।
शादी के दिन से लेकर विदाई तक ससुराल वाले मांगे करते रहे———-
शादी मे शामिल रिस्तेदारो ने बताया कि शादी मे हर रिस्तेदार की मदद देखकर ससुरालीजन अपनी मांगे बढातें रहे पर इसके बावजूद भी देने वालो ने कोई कसर नही छोडी यहां तक विदाई की सुबह ससुराल वालो ने कहाकि दूल्हे की बहन को अभी तक कुछ नही मिला इस पर एक रिस्तेदार ने आगे आकर 11 हजार रूपये दूल्हे की बहन को शगुन देकर विदाई की रस्मो को पूरा किया था।
भाई ने कहा हादसे की बात हजम नही हो रही है——-
दिल्ली पंहुचे भाई ने बताया कि ससुराल वालों ने बताया कि बाथरूम में मोटर के प्लग से करंट लगने पर मौत हो गई है। वही भाई ने कहाकि जिस तरह घटना बताई जा रही है उस तरह मौत नही हो सकती है।अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular