मथुरा। स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर प्रात : 9:30 बजे जिला चिकित्सालय से एक जन जागरूकता रैली निकाली गई तथा तंबाकू के प्रयोग न करने से संबंधित एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया रैली का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शेर सिंह एवं अन्य अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखा दिखा कर किया गया। सीएमओ डॉक्टर शेर सिंह ने इस अवसर पर जनपद की जनता से अपील की केवल तंबाकू का सेवन किसी भी रुप में ना करें और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से खुद को और समाज को बचाए।

रैली बैंड बाजे एवं बैनर पोस्टर के साथ जिला चिकित्सालय से प्रारंभ होकर डेंपियर नगर, चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज से होते हुए वापस जिला चिकित्सालय पर समाप्त हुई। रैली में कार्यक्रम के नोडल डॉक्टर ए के गुप्ता अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सज्जन कुमार डॉ पी के गुप्ता डॉक्टर दिलीप कुमार एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर राजीव गुप्ता ,डी एच ई आई ओ जितेंद्र सिंह , धर्मेंद्र त्रिपाठी, दिव्या चौहान ,कौशल तथा स्वास्थ्य विभाग की ए एन एम आशा, चंपा अग्रवाल कॉलेज के छात्र-छात्राएं ब्रज चिकित्सा संस्थान की छात्राएं एनएसएस के छात्र एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला प्रभारी शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





