Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeजिनके बेटे सरहद पर उनके परिवार समस्याओं से घिरे हैं भाजपा राज...

जिनके बेटे सरहद पर उनके परिवार समस्याओं से घिरे हैं भाजपा राज में: विजय पाण्डेय

मेयर का यह कहना कि नाली, सड़क, सीवर और जलभराव की समस्या से जूझ रहे नीलमथा वासियों के लिए बजट नहीं है निराशाजनक: कांग्रेस  

जिनके बेटे सरहद पर उनके परिवार समस्याओं से घिरे हैं भाजपा राज में: विजय पाण्डेय

प्रदेश उपाध्यक्ष डी एस तिवारी, संयोजक शमशाद आलम, सचिव आर चन्द्रा एवं अमित सचान ने महासचिव विजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में नीलमथा के इब्राहिमपुर वार्ड के करीब 200 प्रभावित परिवारों के लिखित अनुरोध पर नाली, सड़क, सीवर और जलभराव की समस्या से कई वर्षों से जूझ रहे लोगों के लिए संघर्ष की शुरुआत की |

विजय पाण्डेय ने बताया कि इस समस्या से अपरोक्ष रूप से करीब 15 हजार लोग कई वर्षों से जूझ रहे हैं लोगों ने कई बार लिखित अनुरोध भी किया, लोगों ने बताया कि बीजेपी सभासद सुधीर पाल तो चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र में दिखे ही नहीं तब पीड़ित परिवारों ने महासचिव विजय कुमार पाण्डेय से संघर्ष का अनुरोध किया |महासचिव विजय पाण्डेय ने कहा कि बीजेपी की मेयर संयुक्ता भाटियाजी ने कांग्रेस प्रतिनिधि-मंडल और सैकड़ों पीड़ित महिलाओं से बजट नहीं होने की बात की जो कि बहुत ही निराशाजनक है क्योंकि बरसात के मौसम में तो बुजुर्गों,बच्चों और महिलाओं के लिए यह समस्या मौत के बराबर है संक्रामक बीमारी फैलने से बड़ी जनसंख्या इससे प्रभावित होगी, विजय पाण्डेय ने कहा कि शहर के उन जगहों पर तो सडकें और नालियां उखाड़कर बनाई जा रही हैं जहां पर मौजूद हैं और जहां के युवा शरहद पर प्राण न्यौछावर करने के लिए खड़े हैं उनके परिवारों के लिए बीजेपी बजट का रोना रो रही है, सचिव अमित सचान ने कहा कि मात्र 15 किलोमीटर सड़क के लिए बजट का अभाव बताना अंतिम-आदमी के प्रति भाजपा की उपेक्षा का परिचायक है क्योंकि उनके एजेंडे में अंतिम-आदमी है ही नहीं साथ में किरन बाजपेयी, एस.के.अवस्थी, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, औसाफ अहमद खान, जहीर अहमद खान, श्रीमती शीला मिश्रा, श्याम सुन्दर दूबे, कुलदीप मिश्रा, अमरेन्द्र कुमार, सर्वेश रावत, प्रदेश-सचिव आर चन्द्रा, शैलेश त्रिपाठी, अमित सचान, अरुणेद्र कुमार, महेंद्र कुमार, अभिषेक यादव,सालिक चंद, शुभम गुप्ता, नवीन कुमार, अरुण कुमार, अरविन्द कुमार गौतम एवं कार्यालय सचिव अनस खान इत्यादि कांग्रेसी शामिल हुए, कालोनीवासियों में रामचंदर, शीला चंद्रा, संदीप कुमार, उत्तमा, शिव कुमारी, एम् एन तिवारी, अनूप, अनिल, मेवालाल, जगदीश कुमार, रीता राजभर, बबिता सिंह, उर्मिला जायसवाल, शिवराजा, अनीता, रामदीन, प्रेम कुमार, गिरिजा शंकर भट्ट, सुभाष चन्द्र कनौजिया, विजय कुमार, गिरधर लाल, शमशेर अली, राम नरेश, आशीष सिंह, श्रीमती शकुंतला देवी, अश्वनी सिंह, अशोक सिंह, माईकल, कन्हैया, मिन्न लाल, जगदीश, सिद्ध लाल, चंद्रशेखर, शकुन्तला देवी, मीरा, शंकर कुमार, बबलू, देवानंद, रोशी, सिद्धार्थ कुमार, प्रदीप कुमार, अर्श प्रीत सिंह, आलोक कुमार, गुरमिंदर सिंह, रणजीत सिंह, राज सिंह, कुलदीप कुमार रावत, अंकित कुमार, विजय कुमार, संतोष कुमार, विजय सिंह, मुन्नी देवी, अरुण कुमार, आलोक कुमार, डा.बी राय, आरबी राय, जे पी राय, सतीश कुमार, सविता राय, प्रदीप कुमार, जाकिर हुसैन, शुभम रावत, शकीला बानो, हेमंत कुमार, जगदीश, मोहम्मद सलीम, सारुख खान, अब्दुल खलील, रौशनी रावत, संतराम यादव, रूपा देवी एवं शुभम कुमार इत्यादि शामिल हुए जिन्हें मेयर के रवैये से निराशा हुई और कांग्रेस के संघर्ष में साथ खड़े होने की बात कही।


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular