जल्द 10 के सिक्के से भी बड़ा सिक्का होगा आपके पास,जाने खास बाते

0
171

10 रुपए का सिक्का इस वक्त भारतीय मुद्रा में सबसे बड़ा (कीमत) सिक्का है। लेकिन जल्द ही 10 के सिक्के से यह उपलब्धि छिन जाएगी। आने वाले कुछ दिनों में देश में सबसे बड़ा सिक्का 350 रुपए का होगा। सुनकर हैरान मत होइए। यह बिल्कुल सच है। भारत सरकार 350 रुपए का सिक्का लाने वाली है। यह एक स्मरणीय सिक्का होगा, जो गुरु गोबिंद सिंह की 350वीं जयंती के मौके पर जारी किया जाएगा। वह सिखों के अंतिम और 10वें गुरु थे। वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की है। चिठ्ठी में कहा गया है, “श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की 350वीं जयंती के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार 350 रुपए का सिक्का टकसाल में तैयार कराएगी।” सिक्का का वजन 35 ग्राम होगा। यह 50 फीसदी चांदी, 40 फीसदी तांबे और पांच-पांच ग्राम निकल व जस्ता से बना होगा।

सिक्का के एक तरह रुपए का चिह्न होगा। अंकों में इसी के साथ 350 भी लिखा होगा। अशोक स्तंभ वाले चिह्न के नीचे यह चीजें लिखी होंगी। नीचे सत्यमेव जयते भी लिखा होगा। सिक्के के दूसरी ओर तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब की आकृति बीच में बनी होगी। अंग्रेजी में इंडिया और देवनागरी में भारत भी सिक्के पर लिखा होगा। सिक्के पर इसके अलावा 1666-2016 दाईं और बाईं ओर लिखा होगी।

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सरकार ऐसे कितने सिक्के बनाएगी। मगर इतना साफ है कि यह सिक्का बेहद छोटी समयसीमा के लिए जारी किया जा रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक इस तरह के सिक्के खास मौकों पर जारी करता रहता है।


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here