JOIN US-9918956492————————————————
जलियावाला बाग से शुरू होकर सीतापुर से गुजरेगी स्वच्छता जागरूकता रैली: कर्नल चन्द्र वत्स
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व केशव ग्रीन सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई वार्ता
सीतापुर। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय (पश्चिमी) उ0प्र0 व केशव ग्रीन सिटी के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों एवं स्वच्छता के महत्व को जीवन में प्रचारित, प्रसारित एवं रेखांकित करने के लिए स्वच्छता प्रखवाड़े के सम्बन्ध में पत्रकारों से वार्ता की गई। जिसमें प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी ‘पश्चिमी’ ले.कर्नल चन्द्र वत्स ‘से.नि.’ ने एक प्रस्तावित रैली का ब्यौरा भी दिया।

वार्ता के दौरान श्री वत्स ने कहा कि स्वच्छता जागरूकता रैली जलियावाला बाग से शुरू होकर दिल्ली उ0प्र0 से होते हुए बिहार के बोधगया में समाप्त होना प्रस्तावित है। इस रैली की विस्तृत रूप रेखा एवं कार्यक्रम शीघ्र ही तैयार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में अमर शहीद मंगल पाण्डेय की कर्मभूमि के शहीद स्मारक, भेंसाली मैदान, मेरठ से रानी लक्ष्मी बाई फोर्ट झाॅसी तक एक फीडम रैली का आयोजन किया गया था। इस फीडम रैली में 251 मोटर साइकिल सवार क्षेत्रीय पदाधिकारी कर्नल चन्दन वत्स के नेतृत्व में स्वच्छता की लौ जन मानस में लगाने हेतु गणतंत्र दिवस के शुभव अवसर से शुरू होकर अगले दिन सुबह रानी लक्ष्मी बाई फोर्ट झांसी में पुष्पाजलि एवं शपथ ग्रहण समारोह के साथ समाप्त हुआ। क्षेत्रीय पदाधिकारी ने बात-चीत के दौरान बताया कि देश को राजनीतिक आजादी तो 1947 में प्राप्त हो गई, लेकिन स्वच्छता एवं आरोग्य के क्षेत्र में आजादी अभी भी मीलों दूर है एवं इस क्षेत्र में सत्त प्रयास से ही विजय प्राप्त की जा सकती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमारे देश में स्वच्छता के प्रति जागरूकता की अतिशय कमी है एवं लोग इसके महत्व को उचित परिप्रेक्ष्य में नहीं समझ पा रहे है। अतः समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन का महत्व और भी अधिक हो जाता है। 750 किमी की यह फ्रीडम रैली इसी विजय की अलख जगाने का एक छोटा सा प्रयास है। बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में भी जुलाई 2017 में भा.रा.रा.प्रा. के तत्वावधान में ही 700 किमी लम्बी एक साइकिल रैली लखनऊ से दिल्ली निकाली गई थी। जिसमें लगभग 100 लोगों ने हिस्सा लिया था। इस अवसर पर उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि स्वच्छता के लक्ष्य की प्राप्ति एक, दो, पांच, दस रैलियां या दो-चार सालों के प्रयास से ही प्राप्त कर लेना सम्भव नहीं है। इसमें एक पीढी भी खप सकती है। इसमें सत्त प्रयास करते रहने की सत्त आवश्यकता है। यह देश विभितताओं से भरा हुआ देश है। अतः किसी भी कार्य में और खास कर इस प्रकार के सामाजिक कार्य में जिसमें की मनोस्थिति परिवर्तित करने की जरूरत है। काफी समय लग सकता है। श्रीवत्स ने विभिन्न वर्ग के लोगों एवं मीडियाकर्मियों से भी इस महायज्ञ में जो कि देश की दूसरी आजादी के बाराबर है, में शामिल होने की गुजारिश की। आगे उन्होंने कहा कि भा.रा.रा.प्रा. के तत्वावधान में इस प्रकार की रैलियां निकाली जाती रहेंगी एवं इस महायज्ञ में हमेशा ही हम अग्रणी भूमिका निभाते रहेंगे। इस मौके पर अमित शर्मा, मुकेश, संजय तोमर, मुकेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल व विकास अग्रवाल समेत एनएचएआई तथा केशव ग्रीन सिटी के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
——————————————————————————————————————
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





