जलजीरा वितरण कर दी राहत
कानपुर महानगर। भीषण गर्मी में आम जनता परेशान है गर्मी के कारण शहर में सामाजिक संगठन अपने अपने तरीके से आम जनता को राहत दिलाने के लिए कार्य कर रहे हैं। वही आज फूलबाग़ चौराहा पर मिर्ची मोबाइल प्याऊ आम जनता को निशुल्क जलजीरा वितरण करते दिखा। कार्यक्रम आयोजक अमित गुप्ता की अध्यक्षता में शहर में 15 दिनों तक मिर्ची मोबाइल प्याऊ शहर में जगह-जगह जलजीरा वितरण करने का कार्य कर रहा है।

जानकारी देते हुए अमित गुप्ता ने बताया कि मिर्ची मोबाइल प्याऊ का उद्देश्य है कि हम एक जगह किसी वस्तु कारण करते हैं तो सिर्फ वहां गिरी जनता उस चीज का लाभ उठा सकती है। और इस भीषण गर्मी में आग उगलती गर्मी से आम जनमानस परेशान है यह मिर्ची मोबाइल प्याऊ शहर में घूम-घूम कर आम जनता को निशुल्क जलजीरा पिला रही है और इसको आम जनता का भी पसंद भी कर रही है। अमित गुप्ता ने कहा कि हम कहते हैं कि देश हमें क्या देता है। लेकिन हम कभी यह नहीं कहते हैं कि देश को हम क्या देते हैं। देश हमारा है। और इसके लिए जिम्मेदारी भी हमारी है। मुख्य रुप से उपस्थित अमित गुप्ता, स्वाति भाटिया मिर्ची, अरविंद श्रीवास्तव पान पराग, अनिल कांत सिंह थान पराग आदि लोग मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर





