Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeजमकर होंगे विकास कार्य शासन ने किया 43 करोड़ रुपये जारी

जमकर होंगे विकास कार्य शासन ने किया 43 करोड़ रुपये जारी

जमकर होंगे विकास कार्य शासन ने किया 43 करोड रूपया जारी
कानपुर महानगर। धनाभाव से जूझ रहे नगर निगम को अब जल्द राहत मिलने वाली है। पिछले वित्तीय वर्ष का रूका हुआ 14वां वित्त आयोग का 46 करोड रू0 शासन ने जारी कर दिया है, जल्द ही यह धनराशि नगर निगम के खाते में आ जायेगी।
काम न होने के कारण शासन ने यह धनराशि रोक ली थी। खजाना खाली होने के कारण नगर निगम को वेतन व पेंशन बांटने के भी लाले पडे हुए है। ऐसे में विकास कार्य रूक गये थे, यहां तक गंगा सफाई के तहत सीईटीपी के संचालन के लिए दी जाने वाली धनराशि भी नगर निगम नही दे पा रहा है। इसके अलावा हर वार्ड में होने वाले दस-दस लाख के काम भी रूके पडे हुए है।
कूडा निस्तारण में भी परेशानी हो रही है। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने शासन को पिछले दिनो रूके चैदवें वित्त आयोग की धनराशि जारी करने को पत्र लिखा था, साथ ही प्रमुख सचित पयार्वरण की बैठक में भी इस मुददे को रखा गया था। मुख्य अभियंता मनीष सिंह ने बताया कि धनराशि को जारी कर दिया गया है। सीईटीपी के संचालन के लिए साढे आठ करोड रू0 और साॅलेड वेस्ट मनेजमेंट के लिए ढाई करोड रू0 दिये जा सकेंगे। इसके अलावा पार्षदों के भी काम कराये जा सकेंगे। इसी प्रकार पेयजल, ड्रेनेज व सीवरेज से जुडे कामों को भी कराया जायेगा।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular