फर्रुखाबाद:-बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती का 62 वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया,इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी,

बसपा के मुख्य जोनल कोआर्डीनेटर सतीश चंद्र जाटव के नेतृत्व में बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,
बसपा के मुख्य जोनल कोऑर्डिनेटर ने कहा कि हम सब को भारी बहुमत से 2019 मैं बहन कुमारी मायावती को PM की कुर्सी पर पहुंचाना है,और मायावती का जन्मदिन सबसे अच्छा तब होगा , जब हम सभी को एक एक वोट बसपा की झोली में डालेंगे ,
इस मौके पर कानपुर के मंडल कोऑर्डिनेटर प्रवेंद्र शंखवार पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल , पूर्व कोऑर्डिनेटर हाजी फजल मंसूरी , जिला बामसेफ प्रेम सागर,पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण गौतम, BVF मंडल संयोजक रामरतन गौतम, देवेश मिश्रा, राजकुमार गौतम , जिला पंचायत सदस्य सुरेश वर्मा, दुर्गेश कनौजिया , विनोद गौतम, रतिराम कुशवाहा ,अरुण मिश्रा और जिला बसपा की पूरी यूनिट व हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे!
https://www.youtube.com/watch?v=VRpNjJlLTY0&t=110s





