Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeचोरी की बाइको को पड़ोसी देश नेपाल मे खपाते थे यह बाइक...

चोरी की बाइको को पड़ोसी देश नेपाल मे खपाते थे यह बाइक चोर

पुलिस ने चोरी की 3 बाइक सहित 2 बाइक चोरों को किया गिरफ्तार …।

गश्त के दौरान संदिग्ध दिखने पर पूछताछ के दौरान हुआ इस बाइक चोर गैंग का खुलासा …।

चोरी की बाइको को पड़ोसी देश नेपाल मे खपाते थे यह बाइक चोर …।

थाना तुलसीपुर की पुलिस को हर्रैया रोड पर देवीपाटन मंदिर के पास इन्हें दबोचने मे मिली कामयाबी ..

बलरामपुर/तुलसीपुर में वाहन चोरी की हुई घटनाओं के अनावरण के क्रम में दिनांक 25 फरवरी 2018 को प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर एस०के०त्रिपाठी व चौकी प्रभारी राजकिशोर वर्मा देवीपाटन द्वारा मुखबिर की सूचना पर सिरिया नाला पुल देवी पाटन से हरैया रोड पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को एक Hero Honda Splendor प्लस मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम रमेश सोनी उर्फ रजवंत पुत्र जगदंबा प्रसाद निवासी हरैया चौराहा थाना तुलसीपुर तथा दूसरे ने अपना नाम गंडुले पुत्र हनुमान निवासी जुगलीपुर पोखरा थाना तुलसीपुर बताया पूछताछ में स्वीकार किया है कि मोटरसाइकिल करीब 1 सप्ताह पहले हम दोनों ने मिलकर जुगलीपुर रोड तुलसीपुर से चोरी किया था इस संबंध में थाना तुलसीपुर में मुकदमा पंजीकृत होकर विवेचना प्रचलित है मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर इन दोनों के निशानदेही अन्य मोटरसाइकिल Hero Honda Passion Plus तथा एक अदद कावासाकी मोटरसाइकिल बरामद हुई जो विभिन्न स्थानों से चोरी करना बताएं अभियुक्त गणों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि मोटरसाइकिल उठाने के बाद एक अन्य साथी खबरीलाल को देते हैं जो गाड़ियों को नेपाल पहुंचा देता है इस प्रकार वाहन चोरों के गिरोह का पर्दाफाश कर के उनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।


9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular